आखिरी चरण का चुनाव थमने के बाद राहुल गांधी ने की अपील, कहा- स्ट्रॉन्ग रूम और पोलिंग बूथ पर…

[ad_1]

Rahul Gandhi Appeal: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार अब खत्म हो चुका है. सातवें और आखिरी चरण की 1 जून को वोटिंग होने के बाद 4 जून को नतीजे सभी के सामने होंगे. इससे पहले तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत की हुंकार भर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने बब्बर शेर कहा और इन कार्यकर्ताओं से एक खास अपील भी की. उन्होंने कहा कि अभी फैसले की घड़ी आने वाली है और अभी तक जिस तरह से लड़ाई लड़ी, उसी तरह आखिरी समय तक लड़ाई जारी रखनी है. हर जगह पैनी नजर बनाए रखनी है.

राहुल गांधी ने इन लोगों का भी किया धन्यवाद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी वर्कर्स से अपील करते हुए कहा, “आज प्रचार के आखिरी दिन मैं देश की महान जनता को प्रणाम करते हुए कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं से विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि INDIA की सरकार बनने जा रही है. मैं गठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं जो देश के संविधान और संस्थाओं को बचाने के लिए बिना झुके खड़े रहे.”

‘पोलिंग बूथ्स और स्ट्रॉन्ग रूम्स पर नजर जमाए रखें बब्बर शेर’

वायनाड से सांसद ने कहा, “हम जनता से जुड़े हुए वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ने में सफल रहे और प्रधानमंत्री के बार बार भटकाने के प्रयास के बावजूद किसानों, मज़दूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों की आवाज़ उठाई. हमने मिलकर वैकल्पिक विज़न के रूप में हर वर्ग का जीवन बदलने वाली क्रांतिकारी गारंटियां देश के सामने रखीं और अपना संदेश कोने कोने तक पहुंचाया. मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अंतिम समय तक पोलिंग बूथ्स और स्ट्रांग रूम्स पर नज़र जमाए रखें. INDIA जीतने जा रहा है.”

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी, राहुल गांधी या फिर कोई और… लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कौन सा नेता दिखा एक्शन मोड में



[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »