दिल्ली में पारा 52 पार, केरल में बारिश मूसलाधार, नॉर्थ-ईस्ट में आ गई बाढ़; UP-बिहार में क्या हा

[ad_1]

IMD Heatwave Alert: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (29 मई) को गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए. दिल्ली में पहली बार पारा 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के मंगेशपुर में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. हालांकि, कुछ ही घंटों में दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश ने माहौल को खुशनुमा कर दिया.

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने देश के कई हिस्सों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में 30 और 31 मई को भी हीटवेव की संभावना जताई गई है. वहीं, केरल के एर्नाकुलम में बुधवार को तेज बारिश हुई.

चक्रवात रेमल से आई पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़

चक्रवात रेमल की वजह से पूर्वोत्तर भारत के साथ ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. त्रिपुरा में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है. त्रिपुरा सरकार के मंत्री सुशांत चौधरी ने बताया कि भारी बारिश के चलते कई नदियां अपने खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही हैं, जिसके चलते कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है.

रेमल चक्रवात की वजह से हो रही भारी बारिश के चलते मिजोरम की एक पत्थर खदान में भूमिस्खलन में कई मजदूर फंस गए. इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. चक्रवात रेमल के कारण पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भूमिस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. 

भारत में मानसून कब देगा दस्तक? 

केरल के भी कई इलाकों में भारी बारिश और भूमिस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. केरल में भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में जलजमाव और घरों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. राज्य सरकार ने इडुक्की के पहाड़ी इलाकों में भूमिस्खलन की संभावना के चलते रात की यात्रा पर बैन लगा दिया है. 

आईएमडी की ओर से दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक केरल में 1 जून को मानसून दस्तक दे देगा. इसके बाद 15 जून के बाद ये उत्तर भारत तक बढ़ेगा. इस दौरान दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति 30 मई को भी बनी रहेगी. 31 मई को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति रहने की संभावना हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति की संभावना है.

मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 01 जून, 2024 को लू की स्थिति की संभावना है. हालांकि, लू के प्रभाव में कमी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब की 13 सीटों पर क्या रहेगा चुनावी रिजल्ट? अरविंद केजरीवाल ने कर दी भविष्यवाणी

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »