रेमल पर दिल्ली से पीएम मोदी की नजर! पोर्ट, रेलवे, एयरपोर्ट पर निगरानी के निर्देश

[ad_1]

Cyclone Remal Alert: चक्रवाती तूफान रेमल के बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में पहुंचने के मद्देनजर एक लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है. पूरे मामलों को लेकर केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (26 मई, 2024) को चक्रवाती तूफान रेमल से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की. पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय से स्थिति की निगरानी करने, चक्रवात के आने के बाद समीक्षा करने और सेवाओं की बहाली के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कहा है. 

पीएम मोदी ने क्या निर्देश दिए?
पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि पश्चिम बंगाल में पहले से ही तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 12 टीम और ओडिशा में एक टीम के अलावा, कुछ और टीम को पूरी तरह तैयार रखा जाए जो एक घंटे के भीतर आगे बढ़ सकें. 

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चक्रवात रेमल के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की. आपदा प्रबंधन बुनियादी ढांचे और अन्य संबंधित पहलुओं का जायजा लिया. मैं सभी की हिफाजत और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं.’’

पीएम मोदी ने क्या कहा? 
पीएमओ के बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को बताया गया कि राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति पश्चिम बंगाल सरकार के साथ नियमित संपर्क में है. उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पोर्ट, रेलवे और राजमार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए. इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी निगरानी रखी जा रही है. 

दरअसल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान उनके प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, एनडीआरएफ के महानिदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य सचिव भी उपस्थित रहे. 

लोगों पर क्या असर हुआ है? 
चक्रवात को देखते हुए पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने एहतियात के तौर पर दक्षिण और उत्तर 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिले के तटीय जिलों में कई ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं. कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवात रेमल के संभावित प्रभाव के कारण रविवार से 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित करने का फैसला किया.

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के एक प्रवक्ता ने कहा कि उड़ान निलंबन अवधि के दौरान अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों क्षेत्रों में आने-जाने वाली कुल 394 उड़ानों का हवाई अड्डे से संचालन नहीं हो

पूर्वोत्तर राज्य हाई अलर्ट पर
भीषण चक्रवाती तूफान रेमल को देखते हुए पूर्वोत्तर राज्य हाई अलर्ट पर है. असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम सरकारों ने अलग-अलग सलाह जारी की है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों को अधिकतम सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- Cyclone Remal: बंगाल पहुंचा रेमल तूफान, भारी बारिश शुरू; 1 लाख लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित जगह

 



[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »