mumbai police Safety Campaign on style of sanjay leela bhansali web series heeramandi see photos

[ad_1]

Mumbai Police Safety Campaign: भारतीय सिनेमा के दमदार फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ खूब पसंद की गई है. 1 मई को नेटफ्लिक्स पर आई इस वेब सीरीज ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया. सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ ‘हीरामंडी’ के ही चर्चे हैं और अब इसपर मुंबई पुलिस की भी नजर पड़ गई है. मुंबई पुलिस ने सेफ्टी कैंपेन के तहत कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो फनी भी हैं और जरूरी भी हैं.

जब पूरी दुनिया ‘हीरामंडी’ की बात कर रही है, तो मुंबई पुलिस क्यों पीछे रहे. मुंबई पुलिस अपने सेफ्टी कैंपेन में ‘हीरामंडी’ का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है. 

‘हीरामंडी’ के तर्ज पर मुबंई पुलिस का सेफ्टी कैंपेन

मुंबई पुलिस ने तीन तस्वीरें शेयर किया है जिसमें अलग-अलग तरह की बातें लिखी हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘आजादी शौक नहीं है नवाब साहब, नियम कभी ना तोड़ने की जंग है.’ इसी के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें सेफ्टी कैंपेन को लेकर अलग-अलग बातें लिखी हैं.


इसमें एक तस्वीर में लिखा, ‘एक बार देख लीजिए, दीवाना बना दीजिए, चालान काटने के लिए, तैयार हैं हम तो हेलमेट पहन लीजिए.’ वहीं दूसरी तस्वीर में लिखा, ‘पुराने पासवर्ड दोहराए नहीं जाते, भुला दिए जाते हैं.’ वहीं तीसरे पोस्ट में लिखा है, ‘ओटीपी बताने और बर्बाद होने के बीच कोई फर्क नहीं होता.’


बता दें,  क्रिटिक्स और दर्शकों के साथ साथ दुनिया भर के लोग ‘हीरामंडी’ की शानदार विजुअल्स, जबरदस्त कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए तारीफ कर रहे हैं. क्रिटिक्स का कहना है कि संजय लीला भंसाली ने “हीरामंडी” में प्रामाणिकता और भव्यता के साथ एक युग को फिर से बनाने का शानदार काम किया गया है. जैसा कि हर जगह लोग ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ को पसंद कर रहे हैं, इससे यह साफ है कि भंसाली का नया काम एक मास्टरपीस है जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: इन 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कमाई के रिकॉर्ड, लिस्ट में शाहरुख खान से आमिर खान तक की फिल्म शामिल



[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »