हनीट्रैप में फंस गए थे अजीम अनार? बांग्लादेशी MP की हत्या को लेकर पुलिस ने क्यों जताई आशंका

[ad_1]

बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार के मर्डर को लेकर पुलिस ने हनीट्रैप की आशंका जताई है. गुरुवार (23 मई) शाम को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. पुलिस का कहना है कि इस शख्स ने मामले के एक आरोपी से मुलाकात की थी. 

पुलिस का मानना है कि सांसद को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई और फिर भाड़े के हत्यारों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई होगी. अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हत्या मामले के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है.

हनीट्रैप की आशंका क्यों जता रही पुलिस
अधिकारी ने कहा, ‘जांच से संकेत मिला कि बांग्लादेशी सांसद एक महिला द्वारा बिछाए गए हनी ट्रैप में फंस गए, जो सांसद के दोस्त की भी करीबी थी. ऐसा लगता है कि महिला ने अनार को न्यू टाउन के फ्लैट में जाने का प्रलोभन दिया था. हमें आशंका है कि वहां पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई.’ बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुजमन खान ने बुधवार को कहा था कि 13 मई से कोलकाता से लापता सांसद की हत्या हुई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

दोस्त ने मारने के लिए दिए थे 5 करोड़ रुपये
पुलिस अधिकारी ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बताए बिना कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है कि वह व्यक्ति सांसद से क्यों मिला था और उन्होंने क्या चर्चा की थी. अनवारुल अजीम अनार की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी सीआईडी ने कल यह भी खुलासा किया था कि अनवारुल अजीम के दोस्त ने ही उनको मारने की सुपारी दी थी. एजेंसी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोस्त ने उन्हें मारने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे.

आखिरी बार दोस्त के फ्लैट में जाते दिखे थे अनवारुल अजीम अनार
अधिकारी ने कहा कि अवामी लीग के सांसद के दोस्त के पास कोलकाता में एक फ्लैट है और वह संभवत: इस समय अमेरिका में है. पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के जिस फ्लैट में बांग्लादेश के सांसद को आखिरी बार प्रवेश करते देखा गया था, उसे उसके मालिक ने अपने दोस्त को किराये पर दिया था. इस फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी है.

यह भी पढ़ें:-
Bangladesh MP Murder: बांग्लादेशी सांसद के जिसने किए टुकड़े, उस कसाई ने किए बड़े खुलासे, रोंगटे खड़े करने वाला कबूलनामा

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »