अखिलेश यादव ने मंच पर कर दी ऐसी बड़ी गलती, सपा प्रत्याशी ने ही जोड़ लिए हाथ

[ad_1]

Akhilesh Yadav: देश में इस वक्त लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और दो चरण के मतदान अभी बाकी हैं. इस बीच नेताओं के जरिए लगातार शहर, कस्बों और गांवों में जाकर लोगों के बीच भाषण दिए जा रहे हैं. हालांकि, चुनावी भाषणों के दौरान कुछ नेताओं की जुबान भी फिसल जाती है तो कुछ जानबूझकर ही बयान दे देते हैं. ऐसा ही कुछ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी किया, जिनकी बात सुनकर खुद उनके ही प्रत्याशी हैरान रह गए. 

दरअसल, फैजाबाद की चुनावी सभा के दौरान अखिलेश यादव से एक भूल हो गई. वह मंच से सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद का परिचय दे रहे थे. इसी दौरान वह वर्तमान विधायक को पूर्व विधायक बोल बैठे. अखिलेश यादव ने कहा, “आप बहुत ही लोकप्रिय नेता हैं. पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हैं.” इस पर अवधेश प्रसाद ने अखिलेश को टोका और बताया कि मैं वर्तमान विधायक हूं. वहीं, अखिलेश ने जवाब देते हुए कहा, “पूर्व विधायक इसलिए बोल रहा हूं, क्योंकि सांसद बनने वाले हो.”

अखिलेश की बात सुन हाई हुआ सपा उम्मीदवार का आत्मविश्वास

मंच पर हुई इस गलती को अखिलेश यादव ने तुरंत सुधार लिया. ये तो सभी ने देखा. हालांकि, सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये रही कि अखिलेश ने गजब तरीके से अपनी गलती को सुधारा. उन्होंने जब विधायक को सांसद बनने का आश्वासन दिया तो उनका भी आत्मविश्वास हाई हो गया. इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहाट भी सुनाई देने लगी. अखिलेश सांसद बनाने का दावा कर मुस्कुराने भी लगे. 

कौन हैं अवधेश प्रसाद?

दरअसल, अवधेश प्रसाद वर्तमान में अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा से सपा के विधायक हैं. वह लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं. अवधेश प्रसाद की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी लोगों में होती है. इस बार सपा ने फैजाबाद से अवधेश प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. यही वजह है कि अखिलेश यादव खुद उनका प्रचार करने फैजाबाद पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कितनी सीटें जीतेगी BJP, अमेरिका के पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने कर दी भविष्यवाणी

 

[ad_2]

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »