Moto Edge 40 Neo: 32MP सेल्फी कैमरा-12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ये धाकड़ फोन, कीमत भी काफी कम

हैंडसेट निर्माता कंपनी Motorola ने ग्राहकों के लिए Moto Edge 40 Neo स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस मोटोरोला स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया फीचर्स के साथ उतारा गया है, अहम खासियतों की बात करें तो मोटो एज 40 नियो में आप लोगों को 12 जीबी रैम, 144 हर्ट्ज डिस्प्ले, 5जी कनेक्टिविटी और 5000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी.

इस लेटेस्ट Motorola Mobile फोन में आप लोगों को इसके अलावा और क्या कुछ खास देखने को मिलेगा और इस डिवाइस की कीमत कितनी तय की गई है? आइए अब आपको कीमत, फीचर्स, सेल डेट और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

Moto Edge 40 Neo Price in India : जानिए दाम

इस लेटेस्ट मोटोरोला मोबाइल फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है, इस मॉडल की कीमत 23 हजार 999 रुपये है. इस हैंडसेट के टॉप वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है और इस मॉडल को खरीदने के लिए आपको 25 हजार 999 रुपये खर्च करने होंगे.मोटोरोला की तरफ से लिमिटेड टाइम के लिए इन हैंडसेट्स को 20,999 रुपये और 22,999 रुपये में बेचा जाएगा.

उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 28 सितंबर शाम 7 बजे से मोटोरोला की ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart पर ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी. बैंक ऑफर्स की बात करें तो पुराना फोन देने पर 1 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 1 हजार रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का भी फायदा उठाया जा सकता है.

Moto Edge 40 Neo Features: जानिए स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: फोन में 6.5 इंच की pOLED डिस्प्ले है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है. इस फोन में आपको 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस और एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट मिलेगा.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस लेटेस्ट मोटोरोला स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
  • बैटरी क्षमता: फोन में 68 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी जान फूंकने के लिए मिलेगी, दावा है कि 15 मिनट से भी कम में ये फोन 50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है.
  • कैमरा सेटअप: फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा नाइट विजन कैमरा सेंसर, साथ में 13 मेगापिक्सल (अल्ट्रा वाइड, मैक्रो और डेप्थ कैमरा सेंसर) और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा. हाईन्यूज़ !

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »

भारत में गिरफ्तारी पर रूस का कनेक्शन? अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक ने किया बड़ा खुलासा दावा

अमेरिकी मर्सिनरी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि  उनकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी का संबंध यूक्रेन

Read More »