एयरलाइंस और विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर मां-बेटी ने की करोड़ों की ठगी, मां-बेटी गिरफ्तार

canvas

Mother Daughter Arrested:HN/ दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद स्थित वेव सिटी पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली दो शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. 18 सितंबर को पीड़ित अनिमेश प्रसाद ने गैंग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. पुलिस ने शुक्रवार को गैंग की दो शातिर अभियुक्त नेहा शर्मा, पत्नी हिमांशु शर्मा और सुदेश देवी, पत्नी स्व. दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया है. अभी नेहा का पति और उसके साथ काम करने वाले कुछ और लोग फरार हैं.

दरअसल, पुलिस के मुताबिक नेहा शर्मा ने गुरमीत और विकास पटेल के पास जॉब के लिए इंटरव्यू दिया था. गुरमीत और विकास के गुरूग्राम, महिपालपुर (दिल्ली) और नोएडा में ऑफिस हैं. नेहा की जॉब फ्लाई एविएशन मयूर विहार फेज-1 दिल्ली के ऑफिस पर लग गई. पुलिस पूछताछ में नेहा ने बताया है कि कंपनी लोगों को एयर इंडिया, एयरपोर्ट व विदेश में नौकरी दिलाने का काम करती है.

उसका काम क्विकर से बेरोजगार लोगों का डाटा निकाल कर उन्हें जाल में फंसाना होता था. जिसके लिए उसे कमीशन मिलने लगे.नेहा ने अनिमेश नाम के व्यक्ति को अप्रैल 2021 में कॉल किया और नौकरी लगवाने का झांसा दिया. इसके बाद 98 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए.

गैंग ने अनिमेश को फर्जी दस्तावेज तैयार करके एयर इंडिया का ज्वॉइनिंग लेटर और एडमिशन फॉर्म दिया. नेहा ने सारा फर्जीवाडा पति हिमांशु शर्मा के अलावा अन्य साथी गुरमीत, विकास, अवधेश, प्रिया चौधरी और अन्य 5-6 लोगों ने मिलकर किया है. आगे की जांच की जा रही है. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »