‘अछूत’ होने की वजह से नई संसद के शिलान्यास में तत्कालीन राष्ट्रपति कोविंद को भी नहीं बुलाया था: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Mallikarjun Kharge On BJP:HN/ राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी समेत कई नेता राजस्थान पहुंचे. इस दौरान खरगे ने जयपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने नए संसद भवन के शिलान्यास के लिए उस समय के राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने पर सवाल उठाया. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “नए संसद भवन के शिलान्यास के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रित नहीं किया गया था क्योंकि वे अछूत हैं.”

केंद्र सरकार पर कसा तंज

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “हम सिर्फ बीजेपी से नहीं लड़ रहे हैं. चुनाव में बीजेपी हमारे खिलाफ चार उम्मीदवार उतारती है. एक उनका अपना कैंडिडेट, दूसरा ईडी का कैंडिडेट, तीसरा सीबीआई का कैंडिडेट, चौथा इनकम टैक्स का कैंडिडेट.. हमें इन सबको हराकर जीतना है, क्योंकि वो जब चाहें तब ईडी लगा देंगे, सीबीआई लगा देंगे, जब भी हमारे सम्मेलन होते हैं, उसके दूसरे दिन या उसी दिन ही छापा पड़ जाता है.”

‘संविधान को बचाने का वक्त है’- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि हम लोकतांत्रिक हैं, क्या ये लोकतंत्र है? कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “ये देश को बनाने का वक्त है, डेमोक्रेसी को बचाने का वक्त है, संविधान को बचाने का वक्त है… इसलिए हम सबको उठना है. यह लड़ाई किसी एक की नहीं है, मोदी सरकार के खिलाफ यह लड़ाई 140 करोड़ लोगों के हकों को सुरक्षित करने की लड़ाई है. लोकसभा और राज्यसभा चर्चा करने की जगह हैं, वो जगह लोगों की समस्याओं के हल करने की हैं.. वो प्रदर्शनी करने की जगह नहीं है.” हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »