खरीदना है iPhone तो कौन सा मॉडल रहेगा बेस्ट और क्यों? समझें

Apple iPhone 15 Series लॉन्च हो चुकी है और इस सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है आईफोन 15. आप भी अगर इस समय नया आईफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन कंफ्यूज हैं कि आखिर किस मॉडल पर दांव लगाया जाए तो हम आज आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करेंगे. नए और अपग्रेड मॉडल्स लॉन्च हो जाते हैं लेकिन फिर ज़हन में ये सवाल घूमने लगता है कि नया वेरिएंट लिया जाए या फिर पिछले साल आया मॉडल, किसी भी मॉडल को चुनने से पहले कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना जरूरी है.

आप चाहें iPhone 15 को चुने या फिर iPhone 14 को, लेकिन किसी भी मॉडल को चुनने से पहले आपको कौन-कौन सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए ताकि आप अपने लिए बेस्ट फोन चुन पाएं, आइए जानते हैं.

सबसे पहले तो आपको कीमत पर नजर डालनी चाहिए और देखना चाहिए कि कौन सा मॉडल आपके बजट में फिट हो रहा है. Apple iPhone 15 और iPhone 14 के अगर बेस वेरिएंट की बात करें तो दोनों ही मॉडल्स की कीमतों में 10 हजार रुपये का अंतर देखने को मिलेगा.

iPhone 15 Price in India : कितनी है कीमत?

आईफोन 15 के 128GB स्टोरेज, 256 जीबी स्टोरेज और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 79,900 रुपये, 89,900 रुपये और 1 लाख 09 हजार 900 रुपये है.

iPhone 14 Price in India : कितना है दाम?

आईफोन 14 के 128GB स्टोरेज, 256 जीबी स्टोरेज और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम क्रमश: 69,900 रुपये, 79,900 रुपये और 99 हजार 900 रुपये है.

कीमत के बाद आप लोगों को जो दूसरी चीज है जिसपर नजर डालनी चाहिए वह है दोनों ही फीचर्स की तुलना करके देखें, कि नया मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में किन मायनों में बेहतर है और एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने पर आप लोगों को क्या-कुछ नया मिलने वाला है.

iPhone 15 Features : जानें स्पेसिफिकेशन

इस लेटेस्ट एपल आईफोन मॉडल में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है जो 2556×1179 पिक्सल रिजॉल्यूशन ऑफर करती है. फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ए16 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है.फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी शामिल है.

iPhone 14 Features : जानें स्पेसिफिकेशन

पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 14 में भी 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR स्क्रीन दी गई है जो 2532×1170 पिक्सल रिजॉल्यूशन ऑफर करती है. इस डिवाइस में ए15 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, फोन के बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है.

ज्यादा पैसे देने पर आपको क्या मिलेगा?

अगर आप 10 हजार रुपये एक्स्ट्रा खर्च कर रहे हैं तो आपको अपग्रेडेड कैमरा सेटअप मिल जाएगा, आईफोन 14 में जहां 12 मेगापिक्सल कैमरा तो वहीं आईफोन 15 के साथ आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर का फायदा मिलेगा.

10 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करने पर अपग्रेडेड प्रोसेसर देखने को मिलेगा, केवल इतना ही नहीं, एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने पर आपको लाइटनिंग पोर्ट के बजाय अपग्रेडेड टाइप-सी पोर्ट देखने को मिलेगा. केवल यही नहीं, आईफोन 15 में आपकोडायनेमिक आईलैंड फीचर मिल जाएगा जो पिछले साल आईफोन 14 में नहीं था.

किसे खरीदें?

आप बेहतर कैमरा, लेटेस्ट प्रोसेसर और टाइप सी चार्जिंग पोर्ट चाहते हैं तो नया आईफोन 15 मॉडल खरीद सकते हैं. यही नहीं, फोटोग्राफी करने वालों और रील्स बनाने वालों के लिए आईफोन 15 में अपग्रेड करना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. अगर आपका बजट कम है तो आप आईफोन 14 के साथ भी जा सकते हैं. हाईन्यूज़ !

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »