MP Elections: चुनाव से पहले BJP खेमे में बड़ी हलचल, केंद्रीय नेतृत्व ने CM शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया

MP Elections 2023:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी के चलते राज्य के साथ केंद्रीय नेतृत्व भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है. बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के नेताओं को दिल्ली बुलाया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. दिल्ली में 13 सितंबर को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के पहले टिकटों पर चर्चा होगी.

जानकारी के लिए बता दें, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 17 अगस्त को जारी कर दी है, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था. वहीं, दूसरी लिस्ट बनाने की तैयारी चल रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरी लिस्ट में 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं. पहले पांच सितंबर तक दूसरी सूची जारी करने की बात कही जा रही थी, लेकिन इस तारीख को अब आगे बढ़ा दिया गया है. 

2018 चुनाव के नतीजों में बीजेपी को झेलनी पड़ी थी शिकस्त
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था और कांग्रेस की जीत के बाद कमलनाथ की सरकार बनी थी. इसके करीब 15 महीने बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कई समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी, जिसके बाद राज्य में तख्तापलट हुआ और शिवराज सरकार वापस आई.

चुनाव से पहले बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा
विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भर की जनता को साधने के लिए बीजेपी नेतृत्व ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की. 3 सितंबर से पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली गई हैं, जिनका समापन भोपाल में 24 सितंबर को होगा. इस दौरान राज्य के मंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं और जनसंबोधन के जरिए जनता को लुभाने की जुगत में लगे हैं. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »