MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कौन है सीएम फेस के लिए शिवसेना की पहली पसंद? आदित्य ठाकरे ने किया बड़ा दावा

MP Election 2023 News:HN/ मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) छिंदवाड़ा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस (Congress) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ (kamal Nath) साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनें.मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की पांढुर्णा तहसील में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा का अनावरण करने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे, कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ (Nakul Nath) के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. इस इलाके में बड़ी संख्या में मराठी भाषी लोग रहते हैं.

‘कमलनाथ से शपथ ग्रहण का समय और दिन पूछने आया’
आदित्य ने कहा, ‘‘मैं यहां (कमलनाथ के) शपथ ग्रहण समारोह का समय और दिन पूछने आया हूं. मुझे शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए टिकट बुक करना होगा. मैं आपको फिर से उस कुर्सी पर देखना चाहता हूं.’’

शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा कि कमलनाथ काफी ख्याल रखने वाले व्यक्ति हैं. आदित्य ने कहा कि महाराष्ट्र में जब महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सत्ता में था तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ अक्सर रात में फोन करके पूछते थे कि शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस सरकार कैसा काम कर रही है.कमलनाथ ने अपने भाषण में कहा कि उनके आदित्य के दादा दिवंगत बाल ठाकरे के साथ करीबी रिश्ते थे और उन्होंने उनसे राजनीतिक रूप से बहुत कुछ सीखा. कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके परिवार और ठाकरे परिवार के बीच मजबूत संबंध हैं.

शिवराज सिंह ने कमलनाथ को बताया रोने वाला मुख्यमंत्री
इधर जबलपुर में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कमलनाथ को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दे दिया. सीएम शिवराज ने कमलनाथ को रोने वाला मुख्यमंत्री बताया है.वे यहीं नहीं रुकें शिवराज सिंह ने कमलनाथ को उनके 15 माह के मुख्यमंत्रित्व काल के बहाने जमकर घेरा है.उन्होंने कहा कि कमलनाथ हमेशा रोने वाले मुख्यमंत्री थे.मध्यप्रदेश को ऐसा रोने वाला मुख्यमंत्री नहीं चाहिए. सीएम शिवराज ने यह भी कहा कि वे मध्यप्रदेश में सरकार नहीं बल्कि परिवार चला रहे है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार (22 सितम्बर) को जबलपुर की दो विधानसभा सीटों पर जन आशीर्वाद यात्रा निकालने के बाद पब्लिक मीटिंग में कमलनाथ की सवा साल की सरकार पर जनता के साथ पाप करने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि, “सवा साल में कमलनाथ ने पूरे मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था.मेरी बहनों की सारी योजना बन्द कर दी है” हाईन्यूज़ !

“साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया गलत”, तमन्ना भाटिया का बड़ा खुलासा

जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में साउथ सिनेमा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने एक नई बहस छेड़ दी है. साउथ सिनेमा

Read More »

CM मान के कथित वीडियो पर बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट गढ़ने का आरोप

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर आई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो से जुड़ी श्री अकाल तख्त साहिब की रिपोर्ट को

Read More »

सदी का सबसे सूखा जून! MP, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का भारी संकट, 85% तक कम बरसे बादल

देश में मानसून को लेकर जो हालत बनी है, वह अब सीधे तौर पर एक रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है. मौसम विभाग के आंकड़े

Read More »

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की युद्ध धमकी, भारत ने दिया सख्त और करारा जवाब

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से भारत को सिंधु जल संधि और युद्ध की धमकी देने वाले बयान पर भारत ने कड़ा

Read More »

शिवसेना UBT में बगावत की आहट! इमरजेंसी मीटिंग में तय होगा कितने सांसद हुए अलग

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के सांसदों के बागी होने के बाद अब पार्टी डैमेज कंट्रोल की कोशिश में है. पार्टी नेतृत्व

Read More »

क्या कांग्रेस में विलय की तैयारी में है शिवसेना UBT? संजय राउत के बयान के बाद 6 सांसदों में बगावत की चर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है. उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों ने पार्टी का साथ क्यों छोड़ा, इसकी असल वजह सामने आ गई

Read More »

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती! बस ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली वैकेंसी, ₹26,000 तक सैलरी

अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य

Read More »

गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये आसान ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब

Read More »

Fridge Storage Tips: फ्रिज में रखी ये चीजें सबसे जल्दी होती हैं खराब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Fridge Storage Tips : अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि बाजार से सामान लाते ही उसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. उन्हें लगता

Read More »