MP Politics: ‘मोदी का परिवार’ वाले नारे पर दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह बोले- ‘ऐसा कौन सा बड़ा विकास…’

Jaivardhan Singh On Modi Ka Parivaar:HN/ ‘पूरा देश मेरा परिवार है’, पीएम मोदी के इस नारे पर दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास उसके पिछले 10 साल का रिपोर्ट कार्ड नहीं है इसलिए वे प्रयास कर रहे हैं कि सहानुभूति के नाम पर वोट मिल जाए. उन्होंने कहा ”मोदी जी के परिवार के बारे में हम सब जानते हैं. उनकी स्वर्गीय मां के अनेक वीडियो आते थे. उनके भाई और उनके परिवार के जो अन्य सदस्य हैं, तो सब जानते हैं कि मोदी जी का परिवार है और पहले से था.”

जयवर्धन सिंह ने कहा, ”बात यही है कि आज जो मुद्दे इस लोकसभा चुनाव में रहेंगे विकास के मुद्दे रहेंगे. आखिर मोदी जी ने कौन सा विकास का बड़ा काम किया है पिछले 10 सालों में. वे यही नारे देते थे बहुत हो गई मंहगाई की मार, बहुत हो गई पेट्रोल-डीजल की मार अबकी बार मोदी सरकार.”

उन्होंने आरोप लगाया कि उलटा मोदी जी के राज में पेट्रोल-डीजल के दाम दोगुने हो गए. आज हर वर्ग बीजेपी सरकार की महंगाई से परेशान है. अबकी 400 पार के बयान पर उन्होंने कहा कि उनका लगभग पूरा समय इस तरह की जुमलेबाजी में ही जाता है. लेकिन जो काम धरातल पर होना चाहिए उसपर वे लोग कोई ध्यान नहीं देते.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को एक नया नारा दिया. उन्होंने तेलंगाना के आदिलाबाद में मंच से खड़े होकर ऐलान किया कि यह पूरा देश उनका परिवार है. दरअसल पीएम मोदी ने आदिलाबाद में कहा था, “भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में डूबे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के नेता बौखलाते जा रहे हैं. मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो ये बोलने लगे कि मोदी का कोई परिवार नहीं है. कल तो ये कुछ भी कह देंगे.” इस पर बीजेपी के नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट में बदलाव कर ‘मोदी का परिवार’ लिखते हुए इसका जवाब दिया है. बीजेपी नेताओं ने अपने एक्स अकाउंट पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिख रखा है.

इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेताओं ने अपने बायो में ‘मोदी का परिवार’ लिखा है. इसी कड़ी में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपना नाम बदला है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »