Lok Sabha Elections: ‘2019- मैं भी चौकीदार, 2024- मैं हूं मोदी का परिवार’, अमित शाह, नड्डा समेत सभी BJP नेताओं ने क्‍यों बदले X पर बायो

BJP Leader X Bio Modi ka Parivar:HN/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अधिकतर टॉप बीजेपी नेताओं ने सोमवार (4 मार्च, 2024) को अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले टि्वटर नाम से मशहूर) पर प्रोफाइल के बायो में दी गई जानकारी को अपडेट कर लिया. दोपहर के समय इन नेताओं के एक्स हैंडल्स पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ शब्द भी जोड़ लिया गया.

खास बात है कि इस शब्द का इस्तेमाल एक ही समय पर कई बीजेपी नेताओं ने एक्स अकाउंट्स पर किया, जबकि बायो में बदलाव से जुड़ा यह फेरबदल तब देखने को मिला जब कुछ ही देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में एक जनसभा के दौरान कहा था कि पूरा देश उनका (पीएम मोदी) परिवार है. ऐसे में समझा जा सकता है कि पीएम के उस बयान के मद्देनजर बीजेपी के और नेताओं ने पार्टी की रणनीति के तहत उसे एक्स अकाउंट पर बायो में ऐड ऑन (जोड़ लिया) कर लिया.

BJP के किन-किन नेताओं ने बदला X बायो?

  • अमित शाह
  • जेपी नड्डा
  • नितिन गडकरी
  • पीयूष गोयल
  • अनुराग ठाकुर
  • संबित पात्रा
  • शहजाद पूनावाला आदि

…तो इस संदर्भ में आया पीएम मोदी का परिवारवाद पर बयान

पीएम मोदी ने आदिलाबाद में कहा था, “भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में डूबे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के नेता बौखलाते जा रहे हैं. इन्होंने 2024 का असली घोषणा-पत्र निकाला है. मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो ये बोलने लगे कि मोदी का कोई परिवार नहीं है. कल तो ये कुछ भी कह देंगे. मेरा जीवन खुली किताब है. देशवासी मुझे अच्छे से जानते हैं और समझते हैं. मेरी पल-पल की खबर देश रखता है. मैं देर रात तक काम करता हूं और खबर बाहर निकल जाती है. लोग तब लिखकर बताते हैं कि इतना काम मत करिए कुछ आराम भी करिए.”

नरेंद्र मोदी बोले, आपके सपनों के लिए खपा दूंगा जिंदगी

बीजेपी के फायरब्रांड नेता की ओर से यह भी कहा गया- मैंने एक सपना लेकर घर छोड़ा था और जब फैमिली छोड़ी थी तो सोचा था कि मैं देशवासियों के लिए जीवन बिताऊंगा. मेरा पल-पल सिर्फ और सिर्फ आपके (जनता के संदर्भ में) लिए है. मेरा निजी सपना नहीं होगा. लोगों के सपने ही मेरे संकल्प होंगे और आपके सपनों के लिए मैं जिंदगी खपा दूंगा. यही वजह है कि देश के कोटि-कोटि लोग मुझे मानते हैं. वे मुझे परिवार की सदस्य की तरह प्यार करते हैं.

जिनका कोई नहीं, वे भी मोदी के और मोदी उनका- PM

‘मोदी के परिवार’ वाले बयान को लेकर वह आगे बोले, “मैं कहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है. यह नौजवान, यही मेरा परिवार है. आज देश की करोड़ों बेटियां-माताएं और बहनें, यही मेरा परिवार हैं. आज देश का हर गरीब मेरा परिवार है. आज देश के कोटि-कोटि बुजुर्ग और बच्चे, ये मोदी का परिवार है. जिनका कोई नहीं, वह भी मोदी के हैं और मोदी उनका है. मेरा भारत, मेरा परिवार है.”

‘मैं हूं चौकीदार’ की तरह 2019 वाला पैटर्न दोहराना चाह रही BJP? 

वैसे, यह भी ध्यान देने वाली बात है कि एक्स पर बीजेपी नेताओं की ओर से मोदी के परिवार नाम का इस्तेमाल ठीक चुनावी समर से पहले किया गया है. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बीजेपी इस “मोदी के परिवार” वाले नारे और अप्रोच के जरिए वोटर्स को साधना चाहेगी.

‘मैं हूं चौकीदार’ नारा भी तब बन गया था अभियान!

साल 2019 के आम चुनाव से पहले भी नरेंद्र मोदी का एक बयान बड़ा पॉपुलर हुआ था. उन्होंने तब कहा था, ”मैं चौकीदार हूं.” बीजेपी की ओर से इस नारे को लेकर बड़े स्तर पर अभियान (मैं भी चौकीदार) भी चलाया गया था और इस बार परिवार वाले नारे पर “मोदी का परिवार” वाला नारा देखने को मिला है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »