Bengaluru Blast: बेंगलुरु के कैफे में ब्लास्ट से हड़कंप, क्या विस्फोट में आईईडी का हुआ उपयोग, सवाल पर डीजीपी ने दिया ये जवाब

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast:HN/ कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक मोहन ने बेंगलुरु के एक लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार (1 मार्च) को हुए धमाके को ‘बम विस्फोट’ बताते हुए कहा कि जांच जारी है और इसमें संलिप्त लोगों को ढूंढ निकाला जाएगा.

डीजीपी ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा, ‘‘दोपहर एक बजे (कैफे में) बम विस्फोट हुआ, जिसमें नौ लोग घायल हुए हैं, किसी की हालत गंभीर नहीं है. हम जांच कर रहे हैं. एफएसएल (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) दल पहुंच गए हैं और वे जांच कर रहे हैं. नगर पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर हैं. हम निश्चित रूप से पता लगा लेंगे कि यह किसने किया.’’

‘घायलों में कैफे के कर्मी और ग्राहक’

डीजीपी ने संवाददाताओं से कहा कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घायलों में कैफे के कर्मी और ग्राहक, दोनों शामिल हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या विस्फोट में ‘आईईडी’ का इस्तेमाल किया गया, उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं. एफएसएल दल की ओर से नमूने एकत्र करने के बाद हम इसकी पड़ताल करेंगे.’’

DGP ने सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक के गृह मंत्री से की बात

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी. परमेश्वर से बात की और घटना की सूचना उनसे साझा की. घटनास्थल पर कुछ बैटरी बरामद होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एफएसएल दल के जांच करने के बाद स्पष्टता आएगी. मोहन ने यह भी कहा कि घटना के बारे में सूचना राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और खुफिया ब्यूरो (IB) को दी जा चुकी है.

क्या बोले डिप्टी CM डीके शिवकुमार?

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ”यह कम तीव्रता का धमाका था, इसमें एक घंटे बाद धमाका होने के लिए टाइमर लगा हुआ था.” वहीं, पुलिस के मुताबिक, कैफे विस्फोट मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इससे पहले अधिकारियों की ओर से यह संदेह जताया गया था कि रामेश्वरम कैफे में सिलेंडर में धमाका हुआ है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »