MP NEWS: हमने सभी वादों को पूरा करके दिखाया, कांग्रेस ने सनातन धर्म का अपमान किया… मध्य प्रदेश में बोले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचे हुए हैं. जहां, उन्होंने बीजेपी बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन विजय का संकल्प लेने का है. हमने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा के रहेंगे, उसे हमने पूरा किया. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का वादा किया था जिसे हमने पूरा किया. मोदी जी के 10 सालों में हमने अपने हर वादे पूरे किए हैं. हमने सेना को लेकर वन रैंक, वन पेंशन का वादा किया था, उसे भी पूरा किया.

वहीं, विरोधियों पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से सनातन धर्म का अपमान किया है. इनके नेता भी अक्सर सनातन धर्म के खिलाफ बयान देते रहते हैं. जबकि मोदी जी ने पूरी दुनिया में सनातन को आगे बढ़ाने का काम किया है. आने वाला चुनाव हमें भारत को महान बनाने का चुनाव है. अगला चुनाव भारत को दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने का है. इसलिए एमपी में हमें सभी-सभी सीटों कप कमल खिलाना है.

370 अतिरिक्त वोट सुनिश्चित करने के लिए कहा

मध्य प्रदेश की चार लोकसभा सीटों मुरैना, भिंड, गुना और ग्वालियर-चंबल क्लस्टर की बूथ प्रबंधन समिति के लगभग 400 नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में शामिल एक स्थानीय बीजेपी नेता ने शाह के हवाले से कहा कि प्रत्येक वोट पार्टी के लिए मायने रखता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछले चुनाव की तुलना में हर बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

नेताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा की

पीटीआई ने एक नेता के हवाले से कहा कि लोकसभा चुनाव में करीब 100 दिन बचे हैं. केंद्रीय मंत्री ने जमीनी स्थिति जानने के लिए पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन बैठक भी की और लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की. नेता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं से पार्टी के वोट को 10 फीसदी बढ़ाने का प्रयास करने का भी आग्रह किया. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »