शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया जाना चाहिए… कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता सरकार को दिया बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली को लेकर सियासी संग्राम जारी है. इस बीच सूबे की ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका लगा है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हाईकोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है. शाहजहां शेख पर संदेशखली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप है.

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने निर्देश दिया कि न्यायालय रजिस्ट्री द्वारा समाचार पत्रों में एक सार्वजनिक नोटिस दिया जाए जिसमें कहा गया हो कि शेख को मामले में पक्षकार बनाया गया है क्योंकि वह 5 जनवरी को ईडी अधिकारियों पर भीड़ के हमले के बाद से फरार हैं और सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं. खंडपीठ ने कहा है कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है. मामले में अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी.

फैक्ट फाइंडिंग टीम को संदेशखाली नहीं जाने दिया गया

इधर, फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्यों ने राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें उन्होंने प्रशासन के रवैए को लेकर शिकायत की है. पुलिस प्रशासन ने रविवार को फैक्ट फाइंडिंग टीम को संदेशखाली नहीं जाने दिया गया. संदेशखाली का सच जानने के लिए पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एल. नरसिंह रेड्डी के नेतृत्व बनी 6 सदस्यीय टीम पश्चिम बंगाल की पुलिस के सामने दलीलें पेश करती रही, लेकिन इस टीम को संदेशखाली से 70 किलोमीटर पहले रोक दिया गया.

फैक्ट फाइंडिंग टीम को पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर हिरासत में लेकर काफी देर तक रखा गया. वापस लौटी टीम ने देर शाम राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की और उन्हें अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर पुलिस -प्रशासन की शिकायत की. इस बीच संदेशखाली की महिलाओं और गांव वालों ने TMC से जुड़े स्थानीय नेता अजित मैती पर हमला कर दिया. उसे जूते-चप्पल से पीटा. इस बीच शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग और तेज होने लगी है.

संदेशखाली को लेकर TMC और BJP के बीच ठनी

केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि अगर ममता बनर्जी सरकार उन्हें (शाहजहां शेख) गिरफ्तार करने में असमर्थ है, तो उन्हें केंद्र सरकार से मदद लेनी चाहिए. राज्य को समर्थन देने के लिए केंद्र पूरी तरह से मौजूद है. फोर्स पूरी तरह से तैयार है. हमारे पास उसे एक घंटे में ढूंढने की क्षमता है और हम इस मामले में राज्य का समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार हैं. संदेशखाली को लेकर TMC और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बीजेपी ने कहा है कि ममता बनर्जी के राज में काले कारनामे करने वालों की जय हो रही है, तो वहीं TMC ने बीजेपी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »