मल्लिकार्जुन खरगे ने अग्निवीर योजना पर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की, राहुल गांधी बोले- न्याय की लड़ाई में साथ

Rahul Gandhi On Mallikarjun Kharge Letter:HN/ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (26 फरवरी) को अग्निपथ योजना की शुरुआत से पहले लगभग 2 लाख युवाओं को रक्षा बलों में शामिल करने की अनुमति देने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की. इन युवाओं का सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए चयन हो चुका है. मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा न्याय की इस लड़ाई में हम अभ्यर्थियों के साथ हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मल्लिकार्जुन खरगे की चिट्ठी शेयर करते हुए कहा, “देशभक्ति और बहादुरी से सराबोर सैन्य अभ्यर्थियों के लिए न्याय की लड़ाई में हम उनके साथ हैं. कड़ी तपस्या के बाद सशस्त्र बलों में चयनित होकर भी नियुक्त न किए गए 2 लाख युवाओं और अग्निवीर योजना के संदर्भ में माननीय राष्ट्रपति महोदया को लिखा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का पत्र.”

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र में क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा कि सरकार इन युवा पुरुषों और महिलाओं के साथ “घोर अन्याय” कर रही है, जिनका भविष्य नियमित भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने और उन पर अग्निपथ योजना लागू करने के कारण अनिश्चित हो गया है.

उन्होंने लिखा, “2019 और 2022 के बीच, लगभग दो लाख युवा पुरुषों और महिलाओं को सूचित किया गया कि उन्हें भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना सहित तीन सशस्त्र सेवाओं में स्वीकार किया गया है. इन लोगों ने कठिन मानसिक और शारीरिक परीक्षण और लिखित परीक्षा पास करने के लिए सभी बाधाओं के बावजूद संघर्ष किया था.”

‘युवाओं के सपने सरकार ने किए चकनाचूर’

उन्होंने कहा कि 31 मई, 2022 तक इन युवाओं को विश्वास था कि उन्होंने अपने सपने पूरे कर लिए हैं और उन्हें केवल अपने ज्वाइनिंग लेटर का इंतजार था. हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया को खत्म करने और इसकी जगह पर अग्निपथ योजना लागू करने के फैसले से उनके सपने चकनाचूर हो गए. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »