पश्चिम बंगाल में TMC-कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय, ममता ने दीं 5 सीटें, असम में निकला ये फॉर्मूला

Congress TMC Alliance:HN/ पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बीच ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत सीट बंटवारे का हल निकाल लिया गया है. सूत्रों ने शनिवार (24 फरवरी) को जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी कांग्रेस के लिए पांच सीटें छोड़ेगी. टीएमसी कांग्रेस को जो सीटें देने को राजी हुई है, उनमें दार्जिलिंग, रायगंज, दक्षिण माल्दा, बहरामपुर और पुरुलिया शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा मेघालय और असम का भी हल निकाल लिया गया है. कांग्रेस टीएमसी को मेघालय में तूरा सीट देने को तैयार है. असम में भी कांग्रेस टीएमसी के लिए एक सीट छोड़ेगी.

सबसे बड़ा मकसद बीजेपी को हराना है- जयराम रमेश

इससे पहले शनिवार को ही कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ सीट बंटवारे की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है. उन्होंने कहा था, “ममता बनर्जी और टीएमसी ने कहा है कि वे इंडिया अलायंस को मजबूत करना चाहते हैं और सबसे बड़ा मकसद बीजेपी को हराना है.”

पहले ममता बनर्जी ने ऑफर की थीं 2 सीटें

बता दें कि सीट बंटवारे के मुद्दे पर दोनों पार्टियों (कांग्रेस और टीएमसी) के बीच काफी समय से संघर्ष की स्थिति चली आ रही थी क्योंकि टीएमसी ने कांग्रेस को केवल दो सीटें ऑफर की थी. उससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने यह भी कहा था कि राज्य में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. इससे उनके ‘इंडिया’ अलायंस से अलग होने की अटकलें जोर से लगाई गई थीं. दोनों पार्टियों के कुछ नेताओं की ओर से तीखी बयानबाजी भी देखी गई थी.

कांग्रेस और AAP ने किया समझौता

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में एक और ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे के समझौते की घोषणा भी शनिवार को की गई. फिलहाल दोनों पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा के लिए सीट बंटवारे का समझौता किया है. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »