दतिया:HN/ दतिया मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में दतिया के थरेट गांव निवासी 56 वर्षीय मरीज के डायलिसिस हेतु फिस्टुला बनाया गया! मरीज को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के वजह से दोनो गुर्दे खराब हो गए थे जिसके लिए डायलिसिस होना अत्यंत आवश्यक था, मरीज बाहर कही भी जाने के हालत में नही था, सर्जरी विभाग में डॉक्टर केदार नाथ आर्य और उनकी टीम ने मरीज के हाथ में रेडियो सेफेलिक फिस्टूला बनाया, जिसमे आर्टरी को वेन से जोड़ा जाता है,जिससे उसकी डायलिसिस सही से हो सके और मरीज को अपनी बीमारी से निजात मिल सके!
इस तरह का दतिया में यह पहला आपरेशन है,पहले इसके लिए मरीज को बाहर ग्वालियर जाना पड़ता था लेकिन अब दतिया में ही ये सुविधा उपलब्ध हो गई है. डा. मुकेश शर्मा जन संपर्क अधिकारी एवं आर्थो सर्जन शासकीय मेडीकल कॉलेज दतिया द्वारा दी गई. हाईन्यूज़।

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों














