‘नरेंद्र मोदी फिर PM बने तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा’, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया बड़ा दावा

Mallikarjun Kharge Speech:HN/ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (29 जनवरी) को आशंका व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर फिर से जीतते हैं तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोगों के लिए लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”अगर नरेंद्र मोदी एक और चुनाव जीतते हैं, तो देश में तानाशाही होगी.” वह ओडिशा के भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से बीजेपी और आरएसएस से दूर रहने का आग्रह करते हुए आरोप लगाया कि वे जहर के समान हैं.

क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”आपको और एक बात कहता हूं, ये आखिरी चुनाव है. अगर मोदी जी फिर से आ गए तो चुनाव नहीं होने देंगे. देश में तानाशाही आ जाएगी.

उन्होंने लोगों से कहा, ”मानो या न मानो, अभी भी देख रहे हम, परसों ही हमारे पास के एक नेता को उधर लेकर गए…” उन्होंने कहा, ”देखो, एक-एक को नोटिस देना, डराना, धमकाना- उसकी दोस्ती अगर नहीं छोड़ेंगे, फिर हम देख लेंगे.”

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- रूस में इलेक्शन जैसा होगा हाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”डरकर कोई दोस्ती छोड़ रहा है, कोई पार्टी छोड़ रहा है, कोई गठबंधन छोड़ रहा है, अरे, इतने डरपोक लोग अगर रहे तो क्या ये मुल्क बचेगा, क्या ये संविधान बचेगा, क्या ये डेमोक्रेसी बचेगी, इसलिए ये आखिरी चांस है आपको वोट देने का. इसके बाद कोई वोट नहीं देगा क्योंकि रूस में पुतिन का जो प्रेसिडेंट इलेक्शन होता है, वैसा ही होता चला जाएगा.”

उन्होंने कहा, ”ध्यान में आ रहा है आपको, इसके बाद नो चुनाव, वो अपनी ताकत के ऊपर चलाएंगे, चुनकर आएंगे… तो संविधान की रक्षा करना, डेमोक्रेसी की रक्षा करना इलेक्शन बार-बार होना, इसकी जिम्मेदारी आपके ऊपर है. आप अगर चाहते हो तो डेमोक्रेसी बच सकती है. अगर आप नहीं चाहते हो, गुलाम रहना चाहते हो तो फिर आपकी मर्जी.”

नीतीश कुमार पर ये बोले कांग्रेस अध्यक्ष

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि इसका चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के महागठबंधन छोड़ने से हम कमजोर नहीं होंगे. उन्होंने कहा, ”हम बीजेपी को हराएंगे.” हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »