Ram Mandir: रामलला प्रतिमा की पहली झलक देख दिग्विजय सिंह बोले- ‘जिस मूर्ति की हो रही प्राण प्रतिष्ठा वह बाल स्वरूप नहीं, उन्हें तो माँ…’

Ram Mandir Opening:HN/ अयोध्या में गुरुवार (18 जनवरी) को नए बने भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्रतिमा को स्थापित किया गया. पूजा-संकल्प के बाद रामलला की नवनिर्मित प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया गया. इस बीच कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) का बड़ा बयान सामने आया है. रामलला की मूर्ति पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘रामलला की मूर्ति बाल स्वरूप होकर मां कौशल्या की गोद में होनी चाहिए, लेकिन राम जन्म भूमि मंदिर में जिस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है वह तो बाल स्वरूप की नजर नहीं आती है.’

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति को लेकर अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘मैं तो शुरू से यही कह रहा हूं जिस राम लला की मूर्ति रखे जाने पर विवाद हुआ विध्वंस हुआ वह कहां है? दूसरी मूर्ति की क्या आवश्यकता थी? हमारे गुरु स्व द्वारिका व जोशीमठ में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने यह भी सुझाव दिया था कि राम जन्म भूमि मंदिर में भगवान राम की मूर्ति बाल स्वरूप हो कर मां कौशल्या की गोद में होनी चाहिए, लेकिन जो मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है वह तो बाल स्वरूप की नजर नहीं आती है.’

राम मंदिर की जगह को लेकर भी उठाया सवाल
बता दें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पहले भी कहा था, ‘जिस राम लला की मूर्ति पर सारा झगड़ा हुआ, वो मूर्ति कहां है? वो मूर्ति स्थापित क्यों नहीं हुई? नई मूर्ति की आवश्यकता क्या पड़ी?’ इसके साथ ही दिग्विजय सिंह राम मंदिर की जगह को लेकर भी सावल उठा चुके हैं. पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा था, ‘राम मंदिर और बाबरी मस्जिद की जगह को लेकर सालों तक विवाद चलता रहा है. यह 150 साल पुराना विवाद है. विवाद का मूल यह था कि मंदिर वहीं बनाया जाना चाहिए जहां भगवान राम का जन्म हुआ था और जहां मस्जिद थी. जब उच्चतम न्यायालय ने फैसला दे दिया है कि विवादित जमीन पर मंदिर बनाया जा सकता है तो वहां क्यों नहीं बनाया गया.’ हाईन्यूज़ !

शिवसेना UBT में बगावत की आहट! इमरजेंसी मीटिंग में तय होगा कितने सांसद हुए अलग

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के सांसदों के बागी होने के बाद अब पार्टी डैमेज कंट्रोल की कोशिश में है. पार्टी नेतृत्व

Read More »

क्या कांग्रेस में विलय की तैयारी में है शिवसेना UBT? संजय राउत के बयान के बाद 6 सांसदों में बगावत की चर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है. उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों ने पार्टी का साथ क्यों छोड़ा, इसकी असल वजह सामने आ गई

Read More »

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती! बस ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली वैकेंसी, ₹26,000 तक सैलरी

अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य

Read More »

गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये आसान ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब

Read More »

Fridge Storage Tips: फ्रिज में रखी ये चीजें सबसे जल्दी होती हैं खराब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Fridge Storage Tips : अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि बाजार से सामान लाते ही उसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. उन्हें लगता

Read More »

खाली स्टैंड, सड़कों पर हंगामा और टिकटों पर बवाल; फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच सह-मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया. शुरुआत से पहले टूर्नामेंट को लेकर काफी हाइप बनाया

Read More »

केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास से फैंस हैरान

न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज व पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इंग्लैंड से जारी

Read More »

एयर इंडिया विमान हादसे की पहली बरसी पर नम आंखों से श्रद्धांजलि, क्रू मेंबर्स को याद कर भावुक हुए लोग

अहमदाबाद में पिछले साल 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए 260 लोगों में से 12 चालक दल के सदस्यों को

Read More »

UP Politics: बहराइच से चुनावी बिगुल फूंकेंगे ओवैसी, सपा-BJP के सियासी गढ़ पर नजर

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन

Read More »

“रूस पर सवाल उठाने वाले यूरोप को जयशंकर का करारा जवाब, बोले- आपके हथियारों से हो रही हमारी मौत”

रूस-यूक्रेन जंग में भारत शुरू से ही किसी एक गुट का हिस्सा नहीं रहा है. इसके बावजूद यूरोप ने भारत पर शक जताया. इसी के

Read More »