MP Politics: ‘बीजेपी ने दूल्हा तो शिवराज को बताया, लेकिन शादी मोहन यादव से कर दी’, नए कांग्रेस चीफ पटवारी का हमला

Jitu Patwari Target BJP Governtment:HN/ मध्य प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष  जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने एक बार फिर बीजेपी (BJP) सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने शुक्रवार (5 जनवरी) को सतना (Satna) जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि बीजेपी ने दूल्हे का चेहरा शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का दिखाया और शादी सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) से कर दी.

उन्होंने कहा कि अब सीएम मोहन यादव शिवराज सिंह चौहानन से बदला ले रहे हैं और उनके नियुक्त गए कलेक्टर-अधिकारियों को रोज हटा रहे हैं. अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगे कहा “यह बीजेपी की अंदरूनी राजनीति का असर है. शिवराज सिंह चौहान रिएक्शन देते रहते हैं और सीएम मोहन यादव तबादले कर अधिकारियों को हटाए जा रहे हैं. पटवारी ने कहा बीजेपी अपने घोषणा पत्र पूरा करे. हमें जनता ने दायित्व दिया है और हम इसे पूरा करवाएंगे.”

जीतू पटवारी ने पीएम मोदी  पर साधा  निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इससे कोई लेनादेना नहीं.  उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का अधिकार है, लेकिन हम तो सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि पीएम मोदी की जिस गारंटी को रामायण और गीता के समान बता कर जनता से वादे किए गए हैं, उन्हें सरकार पूरा करे.  कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी गारंटी वाले बीजेपी के स्लोगन पर सवाल खड़े किए.

पीएम ने जो कहा वो पूरा नहीं हुआ- जीतू पटवारी
पटवारी ने कहा “पीएम मोदी ने कहा तो बहुत कुछ, लेकिन वो पूरा नहीं हुआ. पीएम ने  भारत की इकॉनमी को पांच ट्रिलियन डॉलर बनाने की बात कही. उन्होंने चाइना को आंखें दिखाने की बात कही. भारत को दुनिया में नंबर वन बनाने कही. उन्होंने तमाम बाते कहीं, लेकिन किया कुछ नहीं. पीएम  मोदी ने अलग-अलग काम सुनाए, लेकिन एक भी काम पूरा नहीं हुआ और अब उनकी नई गारंटी आ गई.”
 
लाडली बहनों को 3 हजार रुपये महीना देने की मांग
साथ ही पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में दो लाख लोगों को रोजगार देने की बात की गई, 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया, लेकिन न तो यहां किसी को रोजगार मिला. न ही किसी को 450 रुपये में सिलेंडर मिला. यही पीएम मोदी की गारंटी है. हमारी मांग है कि सरकार लाडली बहनों को 3 हजार रुपये महीना और किसानों को प्रति क्विंटल धान के 31 सौ रुपये दिए जाएं.

जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार बने एक महीने से उपर हो गया है, लेकिन अभी तक बीजेपी सरकार का घोषणाओं की तरफ एक भी कदम बढ़ता नहीं दिखा है. बता दें कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सतना के बीटीआई मैदान में बसपा नेता रहे पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की जयंती पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. यह कार्यक्रम बसपा के दिवंगत पूर्व सांसद के पुत्र और सतना के कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने आयोजित किया गया था. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »