‘जो महिलाएं हिजाब नहीं पहनतीं उनका चरित्र ठीक…’ केरल में मौलाना के इस बयान से मचा हंगामा, केस दर्ज

Kerala Local News:HN/ केरल में ‘हिजाब’ न पहनने वाली महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना एक स्कॉलर को भारी पड़ गया. केरल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस की एक टीम पूरे मामले की जांच में भी जुट गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कोझिकोड सिटी पुलिस ने यह कार्रवाई समस्त केरल जमीयतुल उलमा के संयुक्त सचिव उमर फैजी मुक्कम के खिलाफ की है. उन्होंने अक्टूबर 2023 में महिलाओं के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी की थी. उसी के सिलसिले में यह केस दर्ज किया गया है.

क्या थी वह विवादित टिप्पणी

बता दें कि केरल के मशहूर मुस्लिम स्कॉलर उमर फैजी मुक्कम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, “जो भी महिलाएं ‘हिजाब’ नहीं पहनती हैं, उनकी नैतिकता ढीली होती है. हिजाब न पहनना इस्लाम के खिलाफ है.”

इन्होंने जताया था विरोध

मुस्लिम महिला अधिकार कार्यकर्ता वीपी सुहारा ने पहले इस बयान का विरोध किया था और पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की, तो उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने गुरुवार (4 जनवरी) को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 295 ए और 298 के तहत फैजी मुक्कम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

पुलिस ने शिकायत पर नहीं दिया था ध्यान

शिकायतकर्ता सुहारा ने पिछले दिनों फैजी मुक्कम के उस बयान की आलोचना करते हुए कहा था कि “सिर ढंकना या न ढंकना महिला की पसंद है. मैं सिर पर स्कार्फ पहनकर बड़ी हुई हूं. यह मेरी आदत का हिस्सा है इसलिए नहीं कि मैं मुस्लिम हूं. आप किसी के ऊपर अपनी पसंद लाद नहीं सकते हैं. सुहारा के समर्थन में कई और लोग भी खड़े हुए. इसके बाद इन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की. आरोप है कि पुलिस ने इनकी शिकायत को अनसुना कर दिया, जिसके बाद निराश होकर वह कोर्ट तक पहुंचे. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »