Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘न्याय का हक, मिलने तक’, कांग्रेस ने जारी किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो, जानें क्या है खासियत

Congress Bharat Jodo Yatra News:HN/ कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही भारत न्याय यात्रा का लोगों शनिवार (6 दिसंबर) को जारी किया है. इस लोगो के दो हिस्से हैं जिस पर लिखा है “भारत जोड़ो न्याय यात्रा, न्याय का हक मिलने तक”.

इससे एक हिस्से में “भारत जोड़ो नया यात्रा” लिखा गया है जो तिरंगा के रंग से सजाया गया है. जबकि दूसरे हिस्से में ब्लू कलर में “न्याय का हक” और काले कलर में “मिलने तक” को रखा गया है.

14 जनवरी से शुरू होगी यात्रा 
लोगो की लॉन्चिंग के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर रहे हैं. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है.”

इसकी लॉन्चिंग के बारे में कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी. पार्टी ने लिखा, “आज दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया. भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है.”

मणिपुर से शुरू होगी यात्रा, PM पर निशाना
खरगे ने बताया कि कांग्रेस की इस यात्रा की शुरुआत हिंसा से प्रभावित मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी. इस मार्च का कुल रूट 6700 किलोमीटर लंबा होगा. उन्होंने कहा कि यह 66 दिनों का सफर होगा और डेली दो बार राहुल गांधी का संबोधन होगा.

पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए खरगे ने कहा, ‘मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और घटती रही. पर रात दिन मोदी जी कभी समंदर में जाकर या स्वीमींग करने का फोटो सेशन करते हैं, तो कभी कंस्ट्रक्शन हो रहा है मंदिरों का, वहां पर जाकर फोटो निकाल लेते हैं, कभी केरल में निकाल लेते हैं तो कभी बंबई में जाकर निकाल लेते हैं.

खरने कहा कि PM मोदी हर जगह जाकर नए-नए अपने वस्त्र पहनकर फोटो खिंचाते हैं… ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं गए जहां लोग मर रहे हैं. जहां महिलाओं को रेप किया जा रहा है, जहां लोग ठंड में मर रहे हैं. वहां उनका हालचाल पूछने के लिए नहीं जा रहे हैं, क्यों नहीं जा रहे हैं? क्या वो देश का हिस्सा नहीं है? आप लक्ष्यदीप जाकर पानी में ठहरते हो, क्या आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते?’

कहां-कहां से गुजरेगी यात्रा

मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि यात्रा मणिपुर, इंफाल से शुरू होगी और नागालैंड, आसाम, अरुणचाल होते हुए ये देश के 15 राज्यों से गुजरेगी और अंत में मुंबई में पहुंचेंगे. 110 जिलों से होते हुए यह यात्रा 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर करेगी. करीब 6700 किमी दूरी तय करके यह यात्रा मुंबई में खत्म होगी. उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है.’

गठबंधन के नेताओं को भी मिलेगा इन्विटेशन 

कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि इस यात्रा के तहत सबसे लंबा 1000 किलोमीटर का रास्ता यूपी में तय किया जाएगा. पश्चिम बंगाल के 7 जिलों में 523 किलोमीटर का सफऱ रहेगा, जो 5 दिनों तक चलेगा. कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश पहले ही कहा था कि इस यात्रा में विपक्षी गठबंधन INDIA के सभी नेताओं को बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मार्च के तहत 15 राज्यों के कुल 110 जिलों को कवर किया जाएगा.

इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली थी. इसके बाद अब लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा का ही दूसरा चरण 14 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »