Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या जाने वाले रामभक्तों के लिए CM मोहन ने किया खास इंतजाम, बॉर्डर पर किया जाएगा इस तरह से स्वागत

Ram Mandir Inauguration:HN/ अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम बिराजेंगे. इस मौके पर मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या जाएंगे. अयोध्या जाने वाले राम भक्तों के लिए मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा खास इंतजाम किया जा रहा है. सीएम बनने के बाद पहला ही निर्देश सीएम यादव ने अयोध्या जाने वाले राम भक्तों के स्वागत सत्कार को लेकर दिया है. सीएम यादव के निर्देशों के बाद रामभक्तों के स्वागत सत्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार यूपी बार्डर पर रामभक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे. भक्तों के लिए भोजन-पानी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. तीर्थ दर्शन के तहत वरिष्ठ नागरिकों को विशेष ट्रेनों के माध्यम से अयोध्या पहुंचाया जाएगा. साथ ही यूपी बॉर्डर पर सभी राम भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत भी किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश के सभी 52 जिलों में रामभक्तों के लिए विशेष इंतजाम रहेंगे.

अयोध्या के लिए पैदल ही निकल पड़ा रामभक्त
बता दें अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले आयोजन को लेकर रामभक्तों में उत्साह है. उज्जैन निवासी एक युवक तो पैदल ही अयोध्या के लिए निकल पड़ा है. यह युवक 900 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अयोध्या पहुंचेगा. युवक राजवर्धन सिसोदिया प्रतिदिन 30 से 35 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं. राजवर्धन ने एक महीने में अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य रखा है. युवक जहां-जहां से गुजर रहा है, वहां उसका सीएम के निर्देशों अनुसार तिलकर स्वागत किया जा रहा है.

राम मंदिर ट्रस्ट ने लोगों से की ये अपील
वहीं राम मंदिर के ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर निर्माण से खुश होकर राम भक्त अयोध्या की तरफ 22 जनवरी के पहले न चल दें. इसलिए उनसे विशेष अपील की जाए कि कार्यक्रम के चलते वीआईपी प्रोटोकॉल के कारण लोगों को असुविधा हो सकती है. इसलिए ट्रस्ट लोगों से 22 जनवरी के बाद ही अयोध्या आने की अपील कर रहा है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »