MP Politics: ‘जरूरत पड़ेगी तो सरकार का ध्यान भी दिलाऊंगा’, संकल्प पत्र पर ऐसा क्यों बोले शिवराज?

Madhya Pradesh News:HN/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अमरकंटक में नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की. वहीं यहां पूर्व सीएम एक बार वहां मौजूद महिलाओं से मिलकर भावुक हो गए. साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमनें जनता से जो संकल्प पत्र में वादे किए हैं उन्हें पूरा करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं सरकार का जनता से किए गए वादों के प्रति ध्यान भी दिलाऊंगा.

लंबे समय तक मध्य प्रदेश की कमान संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं बचपन से नर्मदा मैया की गोद में पला-बढ़ा हूं और माँ की कृपा से ही लोकसेवा के कार्य किए हैं. विधानसभा चुनाव से पहले मैंने मां के चरणों में प्रार्थना की थी कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए तथा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के उचित क्रियान्वयन के लिए बीजेपी की सरकार बने.”

‘मेरा जनता से मामा का रिश्ता स्थायी’
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, “मां से प्रार्थना है कि हमारे नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में लोककल्याण और विकास के कार्यों में निरंतरता बनी रहे, प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए. प्रदेश के सेवक के नाते, जनता से मेरा रिश्ता भाई और मामा का है. भाई और मामा का रिश्ता स्थायी होता है, पदों से इसका कोई संबंध नहीं होता. मैं अपने भाइयों-बहनों, भांजे-भांजियों की सेवा में निरंतर लगा रहूंगा.”

‘जनता के मुद्दों की तरफ दिलाऊंगा ध्यान’
वहीं शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा, “संकल्प पत्र में जो जनता से हमने वादे किए हैं वो पूरे हों. चुनाव के दौरान मैंने भी जनता के बीच जाकर कई संकल्प व्यक्त किए थे. चाहे वो माता, बहनों और बेटियों के संबंध में हों, किसानों के संबंध में हों, भांजे-भाइयों के संबंध में हों, विकास के बाकी कामों के संबंध में हों, जैसे यहीं हमनें तय किया था कि नर्मदा लोक बनेगा. नई सरकार इन संकल्पों को पूरा करेगी. मैं पूरी तरह से सहयोग करूंगा और जब जरूरत पड़ेगी तो सरकार का ध्यान भी दिलाऊंगा.”

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »