विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम ने कहा, ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के…’

PM Modi On Viksit Bharat Sankalp Yatra:HN/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (16 दिसंबर) को सरकार की योजनाओं से संबंधित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हर कोने में पहुंच रही है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ”“आज, इस यात्रा को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हरी झंडी दिखाई गई है. मैं इन राज्यों की सरकारों से इस यात्रा को बढ़ावा देने का आग्रह करता हूं.” पीएम मोदी ने इस अवसर पर विकसित भारत के संकल्प में देश के शहरों की बड़ी भूमिका का जिक्र किया.

‘आजादी के लंबे समय तक विकास का दायरा कुछ बड़े शहरों तक सीमित रहा’

पीएम ने कहा कि आजादी के लंबे समय तक जो भी विकास हुआ, उसका दायरा देश के कुछ बड़े शहरों तक सीमित रहा, लेकिन आज हम देश के टीयर 2 और टीयर 3 शहरों के विकास पर बल दे रहे हैं. देश के सैंकड़ों छोटे शहर ही विकसित भारत की भव्य इमारत को सशक्त करने वाले हैं.

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी भले ही मोदी ने दिखाई है लेकिन सच्चाई ये है कि आज देशवासियों ने उस यात्रा की कमान संभाल ली है.

‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’

पीएम मोदी ने कहा, ”एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है वहां से दूसरे गांव या शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं. विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है. इस यात्रा को शुरू हुए एक महीना पूरा हो चुका है. इस एक महीने में ये यात्रा हजारों गांवों के साथ-साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है. इनमें से अधिकतर शहर छोटे शहर हैं.”

उन्होंने ने कहा, ”अमृत मिशन हो या स्मार्ट सिटी मिशन, इनके तहत छोटे शहरों में मूल सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है. गरीब हो, न्यू मिडिल क्लास हो, मिडिल क्लास हो या संपन्न परिवार हो, हर किसी को बढ़ती हुई सुविधाओं का लाभ मिल रहा है.”

‘जब कोरोना का  संकट आया…’

पीएम ने कहा, ”जब कोरोना का इतना बड़ा संकट आया था तो सरकार ने आपकी मदद करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी. हमारी सरकार ने कोरोना के संकट के दौरान 20 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में हजारों करोड़ रुपये ट्रांसफर किए.”

उन्होंने कहा, ”ये हमारी सरकार है, जिसने हर व्यक्ति को कोरोना की मुफ्त वैक्सीन सुनिश्चित कराई. हमारी सरकार ने ही कोरोना काल में हर गरीब के लिए मुफ्त राशन की योजना शुरू की.

क्या है विकसित भारत संकल्प यात्रा?

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के मुताबिक, विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्‍य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे. यह यात्रा देशभर में निकाली जा रही है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »