MP News: ‘बेटा घबराना नहीं मामा साथ है…’, जब पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने खून से सने घायल युवक को उठाकर गाड़ी में बैठाया

Shivraj Singh Chouhan Help Injured:HN/ सीएम पद से हटने के बाद शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया पर लगातार छाए हुए हैं. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का बीती रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान सड़क हादसे में घायल युवक को स्वयं उठाकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं. घायल युवक शिवराज सिंह चौहान से कहता सुनाई दे रहा है कि मामा आप साथ हो, जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि घबराना मत मामा साथ है.

बता दें कि बीते रात भोपाल के रविन्द्र भवन के सामने एक युवक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया था. युवक घायल अवस्था में डिवाइडर पर ही पड़ा हुआ था. तभी वहां से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का काफिला गुजर रहा था. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घायल युवक को देखकर अपना काफिला रुकवाया और घायल युवक को स्वयं उठाकर गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया.

मामा जी आप साथ हो ना
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घायल युवक को स्वयं उठाकर गाड़ी में बिठाया और सुरक्षा में लगे अपने एक व्यक्ति को घायल युवक के साथ भेजा. घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया. गाड़ी में बैठा घायल युवक पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से कहने लगा कि मामा जी आप साथ हो ना, जिस पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि घबराना नहीं मामा साथ है. मेरा आदमी साथ जा रहा है.

सीएम रहते भी की मदद
बता दें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीएम रहते हुए भी शिवराज सिंह चौहान ने एक घायल युवक की मदद की थी. दरअसल शिवराज सिंह चौहान का काफिला वीआईपी रोड से गुजर रहा था, तभी एक कार सडक़ हादसे का शिकार हो गई थी. शिवराज सिंह चौहान ने अपने काफिले को रुकवाया और घायल की मदद कर उसे अस्पताल भिजवाया था, तभी भी शिवराज सिंह चौहान का मदद का वीडियो जमकर वायरल हुआ था और एक बार फिर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का वीडियो वायरल हो रहा है. शिवराज मामा की दरियादिली, सडक़ हादसे में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल– घायल युवक बोला, मामाजी आप साथ हो ना, शिवराज बोले घराबना मत मामा साथ है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »