मामा की तरह ही महिलाओं में बेहद लोकप्रिय हैं मध्य प्रदेश के नए CM मोहन यादव, 20 हजार बहनों से बंधवाते हैं राखी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य की महिलाओं के बाच काफी प्रचलित हैं. लाडली बहना जैसी महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कारण शिवराज को प्रदेश की बहनों और बेटियों से खूबर प्यार मिला है. राज्य की जनता उन्हें मामा कहकर बुलाती है. शिवराज की इतनी लोकप्रियता होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने उनकी जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया. एमपी के मामा की तरह मोहन यादव भी बहनों के लाडले हैं. 10 सालों से वह अपने विधानसभा क्षेत्र की 20 हजार बहनों से राखी बंधवा रहे हैं.

मोहन यादव ने बुधवार (13 दिसंबर) को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. जब शिवराज की जगह मोहन यादव के नाम का सीएम पद के लिए ऐलान हुआ तो इसके पीछे की वजहों पर चर्चा होने लगी. पार्टी में लंबे समय से हैं, मध्य प्रदेश की राजनीति में ऊंचा कद है, ओबीसी चेहरा हैं और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से रिश्ता होने के अलावा महिला वोटर्स के बीच लोकप्रियता भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने का एक कारण हो सकती है. शिवराज और मोहन यादव के बीच दो बातें कॉमन हैं कि दोनों ही ओबीसी चेहरा हैं और महिलाओं के बीच काफी फेमस हैं.

10 सालों से बंधवा रहे राखी
मोहन यादव पिछले 10 सालों से अपने विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में महिलाओं से राखी बंधवाते हैं. क्षेत्र की 20 हजार महिलाएं उन्हें राखी बांधती हैं. रक्षा बंधन के पहले से राखी बांधने का सिलसिला शुरू होता है और त्योहार के बाद तक जारी रहता है. बताया जाता है कि 10 साल पहले जब मोहन यादव दूसरी बार विधायक चुने गए थे तो उज्जैन को बागपुरा और गोपालपुरा इलाके में महिलाओं ने तिलक लगाकर मोहन यादव को राखी बांधी थी. उस वक्त रक्षा बंधन नहीं था, फिर भी 1000 महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी थी और आज उन्हें राखी बांधने वाली बहनों की संख्या 20 हजार पहुंच गई है. मोहन यादव भी राखी बंधवाने के बाद क्षेत्र की बहनों को गिफ्ट देते हैं.

पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन ने भी बांधी राखी
मध्य प्रदेश की पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन ने भी मोहन यादव को राखी बांधी थी. मोहन यादव की खुद की दो बहनें हैं. एक बहन का नाम ग्यारसी बाई और दूसरी बहन का नाम कलावती यादव है. उनके दो भाई नंदलाल यादव और नारायण यादव हैं. मोहन यादव अपने भाई के परिवार और बड़ी बहन कलावती यादव के साथ जॉइंट फैमिली में रहते हैं. कलावती यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं और उज्जैन के अलग-अलग इलाकों से 6 बार उन्होंने पार्षद का चुनाव जीता है. इस समय कलावती यादव उज्जैन में नगर निगम अध्यक्ष हैं. इसके अलावा, मोहन यादव के परिवार में उनकी पत्नी सीमा यादव, बड़ा बेटा अभिमन्यु यादव, बेटी आकांक्षा यादव और छोटा बेटा वैभव यादव हैं. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »