MP News: किसी भी शुभ कार्य से पहले महाकाल का आर्शीवाद जरूर लेते हैं मोहन यादव, एमपी में सरकार को लेकर क्या बोले निर्वाचित सीएम?

CM Mohan Yadav Ujjain Visit:HN/ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोहन यादव भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे. वे हवाई मार्ग से उज्जैन पहुंचे और वहां से सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की. इसके बाद तुरंत कैबिनेट की बैठक लेने के लिए हवाई मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो गए.

बुधवार (13 दिसंबर) को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर ईश्वर को साक्षी मानकर पद और गोपनीयता की शपथ ली. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा से मिलने के लिए पहुंचे. उनसे मुलाकात करने के बाद वे सीधे हवाई मार्ग से उज्जैन पहुंचे. उन्होंने गर्भगृह में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की.  इस दौरान विधायक अनिल जैन भी उनके साथ मौजूद थे. भगवान महाकाल के दरबार से बाहर निकालकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत भी की.

‘तेजी से विकास करेगी डबल इंजन की सरकार’
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए मोहन यादव ने कहा कि “यह सौभाग्य की बात है कि वह भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन से विधायक भी है.” उन्होंने कहा कि “जब भी कोई शुभ कार्य की शुरुआत की जाती है, तो भगवान महाकाल का आशीर्वाद जरुर लिया जाता है.” मोहन यादव ने शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत करने से पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि “मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास करेगी.”

विधायक दल की बैठक से पहले किए थे देवदर्शन
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में तीसरे स्थान पर विराजित भगवान महाकाल के दरबार में राजनेताओं के पूजा अर्चना का सिलसिला हमेशा जारी रहता है. उज्जैन दक्षिण के विधायक रहे मोहन यादव ने नामांकन भरने से पहले भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया था. इसके बाद मतगणना के पहले भी आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे. भगवान महाकाल के दरबार में जीतने के बाद और विधायक दल की बैठक के पहले भी आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. बुधवार (13 दिसंबर) मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और फिर एक बार भगवान महाकाल की चौखट पर शीश नवाया. उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत करने से पहले वे भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं. भगवान महाकाल सब पर कृपा बरसाए, यही प्रार्थना की गई है.” हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »