EZC Meet: एक साथ बैठे नजर आए नीतीश कुमार और अमित शाह, पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में किन_किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Amit Shah On Eastern Zonal Council Meet:HN/ केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में रविवार (10 दिसंबर) को बिहार के पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों का समाधान निकाला गया. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गृह मंत्री शाह ने कहा, ”बैठक अच्छी रही और इसमें कई मुद्दों का समाधान निकाला गया. कुछ मुद्दों के लिए समितियां भी बनाई गईं.”

इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए. बैठक में अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय के सचिव, सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

लगभग तीन घंटे तक चली बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय परिषदों की बैठकों में 1,157 मुद्दों का समाधान किया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिषद की बैठकों में राजनीतिक मामलों पर मतभेद से बचना चाहिए और उदार तरीके से मामलों को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए.

‘एजेंडे में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को भी किया गया शामिल’

गृह मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय परिषद की बैठकों के एजेंडे में राष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दों को भी शामिल किया गया है. इनमें पोषण अभियान के जरिये बच्चों में कुपोषण को खत्म करना, स्कूली बच्चों की स्कूल छोड़ने की दर को कम करना और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ रेप के मामलों की त्वरित जांच और त्वरित निपटान के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट का संचालन करना शामिल है.

बैंकों और भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक शाखाओं की हर गांव के 5 किलोमीटर के दायरे में सुविधा, देश में दो लाख नई प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) का गठन और देश में मौजूदा सभी पीएसीएस को मजबूत करना भी एजेंडे में शामिल किया गया.

हर तीन महीने में की जानी चाहिए मुद्दों की समीक्षा- अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा कि इन मुद्दों की हर तीन महीने में मुख्यमंत्री, मंत्री और मुख्य सचिव के स्तर पर समीक्षा की जानी चाहिए. खनन, कुछ चीजों पर केंद्रीय वित्तीय सहायता, बुनियादी ढांचे का निर्माण, भूमि अधिग्रहण और भूमि हस्तांतरण, जल बंटवारा, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना के कार्यान्वयन, राज्य पुनर्गठन और क्षेत्रीय स्तर पर आम हितों के मुद्दों पर भी मीटिंग में चर्चा हुई.

गृह मंत्री शाह ने कहा कि बैठक में सभी चार राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा ने अपने-अपने राज्यों में लागू की जा रही अच्छी प्रथाओं के संबंध में प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं. उन्होंने कहा कि ये अच्छी प्रथाएं अन्य राज्यों को भी सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करेंगी.

बैठक में बताया गया कि हाजीपुर-सुगौली नई रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है. पश्चिम बंगाल में 15 किलोमीटर की नबद्वीपघाट-नबद्वीपधाम नई रेलवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है. इसके अलावा, कृष्णानगर-नबद्वीपघाट गेज परिवर्तन यानी कृष्णानगर-अमघाटा के पूर्ण खंड पर काम शुरू कर दिया गया है.

बिहार में हुए जाति आधारित सर्वेक्षण पर क्या बोले गृह मंत्री?

बिहार में हुए जाति आधारित सर्वेक्षण को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब उनकी पार्टी बिहार में सत्ता में थी तो उन्होंने जाति आधारित सर्वेक्षण का समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भी विधेयक को मंजूरी दी. गृह मंत्री ने कहा कि जाति-आधारित सर्वे के संबंध में कुछ मुद्दे हैं, उम्मीद है कि राज्य सरकार उन्हें हल करेगी. शाह ने यह भी कहा कि जाति आधारित सर्वेक्षण में बाधा उत्पन्न करने की केंद्र सरकार की कभी कोई मंशा नहीं थी.

रविवार को 21 मुद्दों पर हुई चर्चा

गृह मंत्री ने कहा, ”हालांकि, क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की भूमिका सलाहकारी होती है लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में अपने साढ़े चार साल के अनुभव के आधार पर मैं कह सकता हूं कि परिषद और उसकी स्थायी समिति की बैठकों को महत्व देकर हमने कई मुद्दों का समाधान किया है. 17 जून, 2023 को आयोजित स्थायी समिति की 13वीं बैठक में कुल 48 मुद्दों पर गहन चर्चा की गई थी, जिसमें से कुल 28 मुद्दों को सदस्य राज्यों के मुख्य सचिवों और राज्यों और केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चर्चा के बाद आपसी सहमति से हल किया गया था. रविवार की बैठक में कुल 21 मुद्दों पर चर्चा हुई.” हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »