क्या घर की छत पर भी केले का पेड़ लगा सकते हैं? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Banana tree on the roof:HN/ घर में पेड़ लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है लेकिन क्या सभी हमें फायदा पहुंचाते हैं? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के माहौल को पॉजिटिव करने के लिए घर में पेड़ लगाने चाहिए. लेकिन अगर आपके घर में गलत दिशा में कोई पेड़ लगा है तो वो आपको जीवन में खुशियां नहीं परेशानियां पैदा कर सकता है. केले के पेड़ को लेकर भी वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं. कहते हैं कि इस पेड़ की पूजा करना बहुत ही शुभ होता है.

कहा जाता है घर के आंगन में तुलसी या केले के पेड़ लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहती हैं, परिवार के सदस्य सुख शांति से घर में रहते हैं, साथ ही दुख और संकट से छुटकारा मिलता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के पेड़ में भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु का वास होता है. इसलिए भी घरों में केले का पेड़ लगाया जाता है.

केले के पौधे लगाने के लाभ?

तुलसी या केले के पौधे को घरों में सबसे ज्यादा लगाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले का पौधा घर में लगाने से बृहस्पति से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. शादी-शुदा जीवन में खुशहाली आती है, घर पर आया संकट हमेशा के लिए टल जाता है.आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है जिससे किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिलता है.

छत पर केले का पेड़ लगाने का नुकसान ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर हम छत पर सामान्य पेड़ की तरह ही केले के पेड़ को लगा रहे हैं तो इससे आपके जीवन में खुशियां नहीं परेशानियां आ सकती हैं. घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जो लंबे समय तक बनी रह सकती है. आपकी ग्रह स्थिति खराब होगी जिससे आप पर अचानक संकट आ सकते हैं.

केले का पेड़ कहां लगाएं ?

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों में भी देवताओं का वास माना गया है. इसलिए घर में केले का पेड़ लगा रहे हैं तो सही दिशा में लगाएं. केले के पेड़ को घर में लगाने से बृहस्पति ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं. ऐसा कहा जाता है कि केले के पेड़ को कभी घर के आगे वाले हिस्से में नहीं लगाना चाहिए. इससे जीवन में संकट आ सकते हैं, इसकी जगह इसे घर के पिछले हिस्से में लगाना चाहिए. उसके बाद केले के पेड़ की हर बृहस्पतिवार को पूजा करें जिससे भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »