MP Exit Poll 2023: कमलनाथ और शिवराज के गढ़ में आखिर कौन मार रहा बाजी? कांग्रेस या BJP… एग्जिट पोल में बड़ा खुलासा

Madhya Pradesh EXIT POLL 2023:HN/ मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को मतदान किया गया. चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़े आ चुके हैं. वहीं अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं. जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा कि प्रदेश में इस बार किस पार्टी की जीत हो रही है और एग्जिट पोल के नतीजे किस पार्टी के खिलाफ हैं.

एबीपी न्यूज़ के सी वोटर एग्जिट पोल के बाद सभी की निगाहें मध्य प्रदेश के दिग्गजों नेताओं के पर टिकी हैं. सभी के जहन में यही है कि ये दिग्गज नेता जिस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहां की हवा किस तरफ बह रही है. आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल में सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ का सियासी हाल क्या है.

बता दें कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के महाकौशल सीट से कमलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं. तो वहीं प्रदेश के सीएम और बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के बुधनी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. मध्य प्रदेश का बुधनी सीट भोपाल रीजन के अंदर आता है. एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डाले तो भोपाल रीजन में बीजेपी बढ़ बनाए दिख रही है. यहां बीजेपी को 48 फीसदी वोट मिले हैं. तो वहीं भोपाल रीजन में कांग्रेस को 41 फीसदी ही वोट मिल पाए हैं.  एबीपी न्यूज़ के सी वोटर के मुताबिक भोपाल रीजन में बीजेपी को 18-22 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 3-7 सीटें आ सकती हैं. वहीं अन्य को 0 से 1 सीटें मिल सकती है.

क्या अपने गढ़ में जीत पाएंगे कमलनाथ? 

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ भी अपने गढ़ में शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. साल 2018 के चुनाव की तरह इस बार भी महाकौशल इलाके में कमलनाथ का जादू बरकरार है. एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एक्जिट पोल में महाकौशल में कांग्रेस फिर से बढ़त लेती नजर आ रही है.ओपिनियन पोल के मुताबिक महाकौशल में कांग्रेस और बीजेपी के बीच वोटों का अंतर भी तीन प्रतिशत का है,जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता की चाबी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है. एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डाले तो को महाकौशल रीजन में कांग्रेस को 22 से 26 सीटें मिलने की संभावना है. तो वहीं बीजेपी को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं और अन्य के खाते में 0 से 1 सीटें जा रहे हैं.

एग्जिट पोल में किसको मिला कितना वोट?

पूरे मध्य प्रदेश की बात की जाए तो एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एक्जिट पोल के अनुसार  कांग्रेस सत्ता में वापस आती दिख रही है. इस एक्जिट पोल में कांग्रेस को 118 से 130 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं बीजेपी को 99 से 111 सीटों पर सिमटती दिख रही है. बीएसपी,समाजवादी पार्टी,आम आदमी पार्टी और निर्दलीयों को दो से आठ सीटें मिल सकती हैं. सीधे मुकाबले में कांग्रेस को 44% और बीजेपी को 42% वोट मिलते नजर आ रहे हैं. 14% वोट अन्य के खाते में जा रहे हैं. हाईन्यूज़ !

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »

भारत में गिरफ्तारी पर रूस का कनेक्शन? अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक ने किया बड़ा खुलासा दावा

अमेरिकी मर्सिनरी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि  उनकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी का संबंध यूक्रेन

Read More »