Cyber ​​Crime: ठगी का नया तरीका, मह‍िला इंजी‍नि‍यर से ‘ड‍िजिटल अरेस्‍ट’ के नाम पर ठगे 11 लाख

Noida Cyber Crime:HN/ साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी द‍िल्‍ली से सटे उत्‍तर प्रदेश के नोएडा सेक्‍टर-34 से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम से एक मह‍िला इंजीन‍ियर से 11 लाख रुपये की ठगी की.

नोएडा के साइबर पुलिस स्टेशन की इंस्पेक्टर रीता यादव ने बताया कि सेक्टर-34 में रहने वाली इंजीनियर के पास 13 नवंबर को एक फोन आया था और कॉलर ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया. उसने कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके सिम कार्ड खरीदा गया है.

इतना ही नहीं कॉलर ने महिला को यह भी बताया कि उस सिम कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉड्रिंग के एक मामले में हुआ है और उससे 2 करोड़ रुपये भी निकाले गए हैं. यह सुनकर महिला इंजीनियर घबरा गई.

ठगों ने वीडियो कॉल में मह‍िला को द‍िखाया पुलिस स्टेशन का बैक ग्राउंड
साइबर ठग ने महिला इंजीनियर को जांच की बात कहते हुए कॉल को ट्रांसफर कर दिया और उसे वीडियो कॉल पर जोड़ा गया. वीडियो कॉल के दौरान महिला को ठगो ने बैकग्राउंड में पुलिस स्टेशन दिखाया. इतना ही नहीं महिला को वीडियो कॉल में पुलिस भी नजर आ रही थी.

मह‍िला को करीब 8 घंटे तक करके रखा डिजिटल अरेस्ट
साइबर ठग ने महिला को गिरफ्तारी की बात कहकर डराया और कहा कि उसे डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है और करीब 8 घंटे तक उसे डिजिटल अरेस्ट करके रखा. इतना ही नहीं इस दौरान साइबर ठगों ने महिला इंजीनियर से कई सवाल भी पूछे. साइबर ठगों ने महिला से कहा कि वह किसी से बात नहीं कर सकती. इसके अलावा ठगों ने  उससे 11 लाख रुपये ट्रांसफर भी करवा लिए.

गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है कि जब साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर किसी के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया हो. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है.

डिजिटल अरेस्ट के किसी भी मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं
इस मामले के संज्ञान में आने के बाद साइबर क्राइम टीम जांच में जुट गई है. हालांक‍ि, अभी तक डिजिटल अरेस्ट के किसी भी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »