MP Election 2023: काउंटिंग से पहले BJP-कांग्रेस ने की अपनी खास तैयारी! विशेष पाठशाला आयोजित कर प्रत्याशियों को दी जा रही ये ट्रेनिंग

MP Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद अब बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congres) का विशेष फोकस मतगणना पर हो गया है. दोनों ही दलों द्वारा अब मतगणना के लिए विशेष प्लानिंग बनाई जा रही है. बीजेपी ने जहां बीते मंगलवार की शाम को बीजेपी मुख्यालय पर बैठक आयोजित की, तो वहीं अब कांग्रेस भी 26 नवंबर को अपने सभी 230 प्रत्याशियों को राजधानी भोपाल बुला रही है.

17 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब तीन दिसंबर को मतगणना होगी. मतगणना को लेकर प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी-कांग्रेस सहित सपा, बसपा, आप और अन्य दलों द्वारा मतगणना की प्लानिंग बनाई जा रही है. मतों की गणना को लेकर बीजेपी ने मंगलवार की शाम को बीजेपी मुख्यालय भोपाल में विशेष बैठक आयोजित की. इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और चुनाव अभियान प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए. सभी नेताओं ने मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की.

बीजेपी की लगेगी पाठशाला
मतगणना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों द्वारा काउंटिंग एजेंट्स की विशेष पाठशाला लगाई जा रही है. बीजेपी ने तय किया है कि विधानसभा और जिला स्तर पर काउंटिंग एजेंटों को ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्हें सिखाया जाएगा कि मतगणना के समय पूरी तरह मुस्तैद रहें. किसी भी गड़बड़ी की आशंका पर आपत्ति जताएं. एजेंट्स को यह भी सीख दी जाएगी कि किसी भी सूरत में किसी दबाव में न आएं.

कांग्रेस ने 26 नवंबर को प्रत्याशियों को बुलाया
इधर कांग्रेस ने भी अपने सभी 230 प्रत्याशियों को 26 नवंबर को राजधानी भोपाल बुलाया है. बताया जा रहा है कि 26 नवंबर को सभी 230 कांग्रेस प्रत्याशियों की विशेष ट्रेनिंग पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर आयोजित हो सकती है. इसमें उन्हें तीन दिसंबर को मतगणना के दौरान ईवीएम से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को किस तरह से रोका जाए, इस बारे में बताया जाएगा. साथ ही किस तरह काउंटिंग पर नजर के साथ मतगणना केंद्रों पर क्या सावधानी रखी जाए? हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »