ICC World Cup 2023 Final: ‘हार-जीत तो खेल का एक हिस्सा है लेकिन…’, विश्व कप में इंडिया के हारने पर बोले शिवराज सिंह चौहान

ICC Cricket World Cup 2023 Final:HN/ आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार ये खिताब हासिल कर लिया है. वहीं भारत को मिली इस हार के बाद करोड़ों भारतीयों का सपना टूट गया है. विश्व कप फाइनल में मिली इस हार के बाद अब रिएक्शंस सामने आ रहे हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “हार-जीत तो खेल का हिस्‍सा है, लेकिन चैंपियंस की तरह खेल कर करोड़ों भारतीयों का दिल जीतने के लिए हमारी भारतीय क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन. पूरे भारतवर्ष को आप सभी खिलाड़ियों पर गर्व है.”

अशोक गहलोत ने भी बढ़ाया हौसला
इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी टीम इंडिया के हारने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. सीएम गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “टीम इंडिया ने जिस जज्बे से विश्वकप में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल तक का शानदार सफर तय किया वह सभी को गौरवान्वित करता है. आपका यह उम्दा प्रदर्शन क्रिकेट जगत के सुनहरे पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगा. ऑस्ट्रेलिया को विश्वकप विजय और भारत को विश्वकप में शानदार प्रदर्शन की हार्दिक बधाई. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सभी भारतीयों का दिल जीता है.”

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया
बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया को 240 रनों पर रोक दिया. इसके बाद चार विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. हालांकि इस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »