MP Election 2023: ‘चुनाव में संदिग्ध भूमिका वाले अफसरों को 3 दिसंबर के बाद…’ मतगणना से पहले कमलनाथ की धमकी

MP Assembly Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Madhya Pradesh Congress Committee) विधानसभा चुनाव के दौरान संदिग्ध आचरण वाले अफसरों की कुंडली तैयार कर रही है. कांग्रेस ने सूबे के सभी 230 उम्मीदवारों से बीजेपी (BJP) को मतदान में लाभ पहुंचाने वाले कर्मचारियों की सूची 30 नवंबर तक देने को कहा है. पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) का कहना है कि इन सबको तीन दिसंबर के बाद देखा जाएगा.

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि मतदान के दिन जिन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से मतदान कराया जा रहा था, उनकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को भेजी जाए. दरअसल, मतदान करा रहे कर्मचारी और अधिकारियों की कई ऐसी शिकायतें लीगल टीम को प्राप्त हुई थी, जो बीजेपी को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे. ऐसे समस्त लोगों की विस्तृत जानकारी 30 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजने का आदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दिया है.

सागर जिले की रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के ऊपर कल हमला किया गया। उनकी गाड़ियों पर पथराव और तोड़फोड़ किया गया। हमलावर खुलेआम हाथ में पिस्तौल लहराते हुए दिख रहे हैं। ज्योति ने वीडियो जारी कर कहा है कि अगर उनकी हत्या हो जाती है तो उसके लिए भाजपा प्रत्याशी गोपाल…

कमलनाथ बोले-हर सीट की रिपोर्ट हो रही तैयार
कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने सभी कांग्रेस के प्रत्याशियों को पत्र जारी किया है. विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने आरोप लगाया था कि चुनाव और मतदान में पुलिस और प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही है. उन्होंने कहा कि वो अपने कार्यकर्ताओं से अफसरों के कामकाज की पूरी रिपोर्ट तैयार करा रहे हैं. चुनाव में संदिग्ध भूमिका वाले अफसरों से तीन दिसंबर के बाद निपटा जाएगा.

कमलनाथ ने लगाए ये आरोप
कमलनाथ ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में आरोप लगाया कि वोटिंग के दौरान दिनभर शराब और दूसरी अनैतिक गतिविधियां चलती रहीं और पुलिस-प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर सीट से रिपोर्ट तैयार करा रही है कि चुनाव में पुलिस-प्रशासन की क्या भूमिका रही? उन्होंने कहा कि कुछ कलेक्टरों की भी शिकायत हमारे पास आई हैं. कमलनाथ के आरोप हैं कि पुलिस-प्रशासन के अफसर बीजेपी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. इस वजह से पूरे चुनाव में जमकर धांधलेबाजी चली है.

कई जगह हिंसा, हंगामा और मारपीट की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण लोगों को दिक्कतें भी आई हैं. पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं और अधिवक्ताओं की टीम ने प्रदेश भर से शिकायतों को सुना और अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने के लिए संवाद किया. इस दौरान कांग्रेस को 200 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई, जिनकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »