Telangana Election 2023: ‘बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही सियासत नफरत वाली’, तेलंगाना में बरसे ओवैसी, RSS को लेकर भी बोले

Owaisi On BJP-Congress:HN/ तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी लगातार बीजेपी और कांग्रेस पर हमलावर हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों की राजनीति नफरत पर टिकी है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर RSS से नजदीकी का आरोप भी लगाया और दावा किया कि सूबे में उनकी पार्टी की ताकत को लोग समझ चुके हैं.

‘तेलंगाना में कांग्रेस नेता को कंट्रोल करता है आरएसएस’
असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना में कांग्रेस नेताओं को कोई और नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कंट्रोल करता है. ओवैसी ने कहा, “तेलंगाना में कांग्रेस के नेता को आरएसएस और मोहन भागवत (संघ प्रमुख) कंट्रोल करते हैं. किस तरह से अल्पसंख्यकों को परेशान किया गया है. इस बार भी तेलंगाना में हम आरएसएस को पनपने नहीं देंगे और न ही आरएसएस के चाहने वालों को पनपने देंगे.”

‘लोगों को मजलिस की ताकत का एहसास’
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “कांग्रेस लीडर के आपातकाल के दौरान तुक्रमान गेट कांड हुआ. बीजेपी और कांग्रेस की सियासत नफरत पर टिकी हुई है. कुछ लोग मजलिस की ताकत को समझ गए हैं. उन्हें हमारी ताकत का एहसास हो गया है. इसी कारण लोग मजलिस का नाम ले रहे हैं.”

तेलंगाना में चुनाव लड़ रही है एआईएमआईएम
दरअसल ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) ने तेलंगाना में केवल नौ सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इसके पहले भी 14 नवंबर को ओवैसी ने कांग्रेस के तेलंगाना प्रमुख रेवंत रेड्डी पर भी निशाना साधते हुए उन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ “संबंध” रखने का आरोप लगाया था.

हैदराबाद दौरे के दौरान एएनआई से बात करते हुए एआईएमआईएम सांसद ने कहा, “उनका (रेवंत रेड्डी) नाम आरएसएस अन्ना है, उन्होंने अपना जीवन आरएसएस से शुरू किया. वह आरएसएस नहीं छोड़ेंगे. आज, हैदराबाद में कांग्रेस के मुख्यालय को मोहन भागवत (आरएसएस प्रमुख) द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है. आपको बता दें कि 130 सीटों वाली तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को चुनाव होने हैं. 3 दिसंबर को मतगणना होगी. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »