‘जल्दी ही टूटेगा घमंड’, ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी पर क्यों फूट पड़ा यूजर्स का गुस्सा, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कपिल देव की फोटो शेयर कर दी नसीहत

फाइनल मैच में टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रलिया ने एक बार फिर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. रविवार (19 नवंबर) को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच था, जिसमें इंडियन क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा. मंजिल के इतने करीब आकर टीम इंडिया के हारने के बाद देशवासियों में मायूसी का माहौल है. दूसरी तरफ ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रलियावासी वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर तरफ जश्न की तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रही हैं. इस बीच ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मिशेल मार्श की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

फोटो को लेकर दावा किया गया है कि मिशेल वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर बैठे हैं. फोटो सामने आते ही यूजर्स ने सोशल मीडिया इसे पर शेयर करना शुरू कर दिया. यूजर्स मिशेल मार्श से काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि ऐसी हरकत करके मिशेल मार्श ने ट्रॉफी का अपमान किया है. मिशेल की फोटो को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं और यूजर्स कमेंटस के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, ‘अगर इन्हें वर्ल्ड कप की रिस्पेक्ट नहीं है तो ये जीत के भी हारे हुए लोग हैं, जिनके लिए ये जीत इमोशन नहीं कॉम्पटीशन है, जिसे उन्हें जीतना है बस. हमारी टीम इंडिया के लिए ये एक कॉम्पटीशन से ज्यादा एक इमोशन है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘ऑस्ट्रलिया क्रिकेट टीम का ये घमंड जल्द ही टूटेगा और उनकी हालत वही होगी जो आज जिम्बाब्वे की है. चीटिंग और अम्पायर के बगैर ये कोई बिग इवेंट जीत नहीं सकते, जो फाइनल में साबित हो गया.’ इस बीच कुछ लोग साल 1983 की पूर्व इंडियन क्रिकेटर कपिल देव की वो फोटो भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दोनों हाथों से अपने सिर की तरफ उठाए हुए नजर आ रहे हैं.

एक यूजर ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया जब हारेगा ना तब पता चलेगा तो फिर क्या चीज होता है.’ एक यूजर ने कहा, ‘ये तो हद है. मैं भारत में पैदा नहीं हुआ, लेकिन ये सच में बहुत दुख की बात है. अगली बार टीम इंडिया जीतेगी. वेल प्लेड आवर बॉयज.’ एक यूजर ने लिखा, ‘वो गेम को गेम की तरह लेते हैं. हमारी तरह इमोशन, धर्म, कर्म, पूजा, पाठ से नहीं जोड़कर रखते. इसलिए वो जीत जाते हैं और हम ओवर हाइप क्रीएट करके हार जाते हैं.’ एक और यूजर ने लिखा कि टीम इंडिया हार के भी जीत गई और ऑस्ट्रेलिया जीत के भी हार गया.
रविवार को टीम इंडिया और ऑस्ट्रलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हुआ. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 240 रन का स्कोर बनाया, लेकिन ऑस्ट्रलियाई टीम ने 241 रन बनाकर मैच जीत लिया. ऑस्टॅलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप जीता है. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »