MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने किया MP में 130 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा, बोले- ‘इस बार इंदौर के कलाकार संकट में’

MP Assembly Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवम्बर को वोटिंग होना है और ऐसे में अब ज्यादा वक्त बचा नहीं है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक लगातार मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. कल जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर में थे तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी चुनावी दौरे करने के बाद देर शाम इंदौर पहुंचे, इस दौरान दिग्विजय सिंह कैलाश विजयवर्गीय पर चुटकी लेते हुए नजर आए.

पत्रकारों के साथ एक अनौपचारिक चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक बीजेपी पर कई हमले किए. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता समझदार हो गई है और यह सब जानते हैं कि सच बात क्या है. उन्होंने मध्य प्रदेश में 130 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया और कहा कि इस बार कांग्रेस सत्ता में बहुमत के साथ आ रही है. इधर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी प्रत्याशी हैं और वह लगातार अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.

‘बीजेपी के पास अब कोई विजन नहीं रहा है’
वहीं मध्य प्रदेश के अन्य चुनावी क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि “बीजेपी के पास अब कोई विजन नहीं रहा है, जब भी उनकी कुर्सी हिलती है तो यह लोग धर्म को आगे ले आते हैं और इस चुनाव में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है. कैलाश विजयवर्गीय पर चुटकी लेने से भी सिंह नहीं चुके और कहा कि इस बार इंदौर के कलाकार संकट में है”.

‘बताने के लिए कोई मुद्दा नहीं है’
मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि “इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी के पास अपना काम बताने के लिए कुछ नहीं है जबकि वे कांग्रेस पर हमलावर हो रहे हैं जो पार्टी सत्ता में रही हो उसे अपने काम गिरने के बजाय विपक्ष पर हमला करना पड़े तो मान लीजिए कि उसे पार्टी की सरकार जा रही है. इस चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय नेता लड़ने के लिए उतारे गए हैं. लेकिन उनके पास विकास के नाम पर बताने के लिए कोई मुद्दा नहीं है जो लोगों को बता सकें”. उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह बात कही की “इंदौर के यहां के ही एक कलाकार (कैलाश विजयवर्गीय) संकट की सीट में फंसे हुए हैं.

बगावत पर बोले यह बड़ी बात
इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि “उन्हें बड़ा दुख होता है कि जब कोई अपना बागी होता है. बगावत के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा की अंतर सिंह दरबार हमारे पुराने नेता हैं” वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते को लेकर भी उन्होंने कहा कि “दुख की बात है कि यह नेता बगावत पर उतर आए उन्होंने कहा कि बीजेपी में भी बागी है और कांग्रेस में भी हैं पार्टी टिकट को लेकर जो मापदंड तय करती है इस आधार पर यह टिकट जारी किए जाते हैं”.

नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर कहीं यह बड़ी बात
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कहना था की केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का जो वायरल वीडियो है उसमें नरेंद्र तोमर को सामने आकर सफाई देना चाहिए उनकी चुप्पी इस मामले को संदिग्ध बना रही है पूरे मामले की जांच होना चाहिए ताकि चुनावी दौर में जनता के सामने जो भी सच है वह आ सके. दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए कमजोर सीटों की जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी और इनकी संख्या करीब पांच दर्जन है इसीलिए उन्होंने पिछले 6 महीने से दौर शुरू कर दिए थे और लगातार बैठक भी की थी यह वही सीटें हैं जिनके आधार पर मध्य प्रदेश की सत्ता का फैसला होगा उन्होंने कहा कि इन सीटों पर कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे ऐसी उम्मीद है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »