पत्नी के चरित्र पर हुआ शक तो हैवान बना पति, 230 KM सफर कर पहुंचा घर और फिर उतारा मौत के घाट!

Karnataka Crime:HN/ कर्नाटक में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आपको भी लगेगा कि आखिर हत्यारे के मन में चल क्या रहा था. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए 230 किमी की सफर तय किया. फिर वह अपनी पत्नी के पास पहुंचा और उसका गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दी. इस अपराध को अंजाम देने वाला शख्स कर्नाटक पुलिस में कांस्टेबल है. आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसे पत्नी के विश्वास नहीं था.

आरोपी पुलिस कांस्टेबल को लग रहा था कि उसकी पत्नी उससे प्यार नहीं करती है और उसका किसी और के साथ संबंध है. महिला ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म भी दिया था. हत्या से पहले कांस्टेबल ने अपनी पत्नी को फोन किया और उसे गालियां दीं. लेकिन जब उसकी पत्नी ने उसका फोन काट दिया तो उसने उसे 150 बार फोन किया. मगर नाराज पत्नी ने अपने पति का फोन नहीं उठाया, जिससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या का मन बनाया और अपराध को अंजाम दिया.

खुद भी पीया कीटनाशक

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी चामराजनगर शहर से 230 किमी की यात्रा कर होसकोटे पहुंचा, जहां उसकी पत्नी का पैतृक घर था. सबसे पहले उसने कीटनाशक पी और फिर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. मरने वाली महिला की पहचान प्रतिभा (24) के तौर पर हुई है, जिसने 11 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था. आरोपी की पहचान किशोर डी (32) के तौर पर हुई है, जो चामराजनगर में तैनात था. फिलहाल उसकी हालत गंभीर है.

अस्पताल में भर्ती है किशोर

कीटनाशक पीने की वजह से किशोर की हालत गंभीर है. उसे कोलार शहर में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. होसकोटे शहर की पुलिस ने उसे अब एक दूसरे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. पुलिस का कहना है कि एक बार जब किशोर की हालत सुधर जाएगी, तो उसे कस्टडी में लिया जाएगा. प्रतिभा और किशोर की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी. किशोर कई दिनों से प्रतिभा का फोन भी चेक कर रहा था, क्योंकि उसे उसके कैरेक्टर पर शक था. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »