MP Election 2023: स्टार प्रचारक नहीं बनाए जाने पर उमा भारती का आया बयान, इस बात के लिए ईश्वर से मांगा आशीर्वाद

MP Assembly Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार पूर्व सीएम व बीजेपी के फायर ब्रांड नेता उमा भारती को चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक नहीं बनाया है. पूर्व सीएम उमा भारती ने आज ट्वीट कर अपनी भावना जगजाहिर की है. पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर कहा कि ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बायें पैर में लगी चोट बड़ा नुकसान कर गई है.

पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि 28 तारीख से कल तक फिजियोथेरोपी झांसी में चली. सुधार ना होते देख कल फिर झांसी में ही एमआरआई हुई. डॉक्टरों के निर्देश से भोपाल वापिस लौट रही हूं. लगभग 3 महीने तक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, दवा, बेड रेस्ट को मिलाकर के अब ठीक होने में लंबा समय लगेगा.

मुझे नहीं पड़ता फर्क
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक नहीं बनाने को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि 30 तारीख से हिमालय बद्री केदार रहकर 7 तारीख को भोपाल वापस लौटना था. स्टार प्रचारक की सूची में नाम नहीं पर उन्होंने लिखा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि हमारे सभी उम्मीदवार एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता ही असली स्टार है.

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर छोड़ी यह बात
पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा ”वैसे भी शिवराज जी को मैंने अपना चुनाव प्रचार से सम्बन्धित अधिकार दे रखा है. बहुत जगहों से मुझे उम्मीदवारों ने स्वयं संपर्क किया, इसकी सूचना मैंने वीडी शर्मा एवं शिवराज जी को दे दी. दीपावली जैसे कुछ दिनों को छोडक़र 7 तारीख से 15 तारीख के बीच में मैं चुनाव प्रचार में जाने वाली थी, उसका तरीका मैंने वीडी शर्मा पर छोड़ दिया था.”

अब ऐसे करेंगी चुनाव प्रचार
पूर्व सीएम उमा भारती ने लिखा ”कल की एमआरआई रिपोर्ट के बाद भोपाल के अपने आवास से अब जितना संभव हो सकेगा, वीडियो या ज़ूम के जरिए मैं चुनाव प्रचार में भाग लूंगी. इस चुनाव में तो लगता है की मेरे शौर्य को बार बार परखने के बाद मेरा धैर्य एवं मेरी निष्ठा को भी ईश्वर परखना चाहता है. मुझे आशीर्वाद दीजिये की बेड रेस्ट में भी मैं उस ईश्वरीय परीक्षा में अच्छे नंबर से पास हो जाऊं.” हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »