MP Election 2023: ‘जिन्हें जाना था वे तो पहले ही चले गए…’, सिंधिया का जिक्र कर दिग्विजय सिंह ने कही ये बड़ी बात

Madhya Pradesh Assembly Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा. सिंह ने सिंधिया के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने को लेकर भी तंज कसा. इसके अलावा उन्होंने बागी नेताओं को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा.

दिग्विजय सिंह टिकट बंटवारे को लेकर बोल रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा, “राज्य की 230 सीटों में से कुछ को छोड़कर 90-95 प्रतिशत निर्वाचन क्षेत्रों में टिकट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि थोड़ा असंतोष तो था क्योंकि प्रत्येक सीट के लिए 10-12 उम्मीदवार थे. दल-बदल की स्थिति रोकने के लिए कांग्रेस द्वारा उठाए गए कदमों पर सिंह ने कहा, जिन्हें जाना था वे पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं. मुझे नहीं लगता कि उस मानसिकता का कोई भी व्यक्ति अब पार्टी में बचा है.”

उन्होंने कहा, ”यह कलह बीजेपी में भी थी और मेरी जानकारी के अनुसार, इस बार बीजेपी से बागी हुए ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं क्योंकि उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली है.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब उसकी विचारधारा के साथ गठबंधन करने वाले लोग हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि वे किसी के साथ समझौता नहीं करेंगे. “इसके अलावा हमने राजनीतिक प्रबंधन से भी बहुत कुछ सीखा है. पहले जो छोटी-मोटी गलतियां हुईं, उन्हें दोहराया नहीं जाएगा.”

130 सीटें जीतने का जताया भरोसा
सत्तर वर्षीय कांग्रेस नेता ने राज्य में 130 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा जताया. मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत की सरकार बनाने के लिए पार्टी के 116 विधायकों का निर्वाचित होना जरूरी है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर अपने बेटों को राजनीति में बढ़ावा देने का आरोप है जिसे सिंह ने पूरी तरह गलत बताया. टिकट बंटवारे के लेकर कमलनाथ की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे पर टिप्पणी के बारे में कांग्रेस नेता ने कहा कि इसे उस संदर्भ को देखना चाहिए जिसमें यह बयान दिया गया था.

कमलनाथ से विवाद की खबरों पर ये कहा
बीजेपी ने कमलनाथ के बयान को पार्टी में कलह का संकेत करार दिया था. उन्होंने कहा, “यह कथन सिर्फ एक जुमला था. मेरा मानना है कि राजनीति में रहने वालों को मोटी चमड़ी वाला होना चाहिए. मैंने कभी इन बातों पर ध्यान ही नहीं दिया. उन्हें जो कहना है, कहने दीजिए, लेकिन मैं अपने तरीके से चलता हूं.” हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »