MP Election 2023: सिंधिया ने खुद को बताया ‘काला कौआ’ तो कमलनाथ ने दिया जवाब- ‘वो काले हों या पीले, जनता जानती है…’

Kamal Nath on Jyotiraditya Scindia:HN/ ज्योतिरादित्य सिंधिय के ‘झूठ बोले कौआ’ काटे वाले बयान पर कमलनाथ ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया जो कुछ भी कहें, आम जनता गवाह है कि क्या कोई सौदा हुआ? किस प्रकार के फायदे उन्होंने उस वक्त हमारी सरकार से लिए सब जनता जानती है, मुझे इन चीजों का जवाब देने की आवश्यकता नहीं है.’

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते शुक्रवार (3 नवंबर को) कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘इन्होंने किसान माफी योजना और ऋण माफी योजना के 26 लाख फर्जी सर्टिफिकेट बंटवाए, मेरे हाथ से भी बंटवाए. पुरानी कहावत है झूठ बोले कौआ काटे, मैं कांग्रेस के लिए काला कौआ हूं.” उनके इसी बयान पर कमलनाथ ने शनिवार को पलटवार किया है.

कमलनाथ ने कहा कि ज्योतिरादित्य जो कुछ कहें, आम जनता गवाह है. किस प्रकार का सौदा हुआ, किस प्रकार का फायदा उन्होंने कांग्रेस सरकार से लिया ये किसी से छुपा नहीं हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजिय सिंह भी कटाक्ष कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया के नहीं होने से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिंधिया की बदौलत नहीं बल्कि अपनी  बदौलत बड़ी संख्या में सीटें जीती थीं. ग्वालियर और मुरैना में कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनाव में जीत हासिल की है. इसलिए इसका श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया को देना ठीक नहीं है. साल 2018 में भी कांग्रेस ने एकजुटता से चुनाव लड़ा था और इस साल भी एक साथ ही चुनाव लड़ेगी. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »