MP Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश में सीएम पद की रेस में हैं? जानिए- ग्वालियर के ‘महाराजा’ की ही जुबानी

MP Election:HN/ मध्य प्रदेश में बीजेपी इस बार विधानसभा चुनाव बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के लड़ रही है. माना जा रहा है कि अगर बीजेपी को यहां जीत मिलती है, तो शायद शिवराज सिंह चौहान को फिर से सीएम नहीं बनाया जाए. यही वजह है कि सीएम पद की रेस में कई प्रमुख नेताओं के नाम भी शामिल हो गए हैं. इसमें से ही एक नाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का है. लेकिन वह सीएम की रेस में शामिल होने की बातों को नकारते हुए नजर आए हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने वोटिंग होनी है. ऐसे में चुनावी मैदान पर सभी उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपना किला बचाने के लिए लोकसभा सांसदों तक को टिकट दिया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी मध्य प्रदेश जीतने के लिए किस हद तक जा रही है. बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए सभी प्रमुख नेताओं को मैदान में उतार दिया गया है. सिंधिया भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं.

सीएम पद की रेस में शामिल होने पर क्या कहा? 

अंग्रेजी अखबार द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में ज्योतिरादित्य सिंधिया से सीएम पद को लेकर सवाल हुआ. उनसे पूछा गया कि आपने हाल ही में कहा कि किसी को भी सीएम पद की रेस में सिंधिया परिवार को शामिल नहीं करना चाहिए? आपका क्या मतलब था? इसके जवाब में सिंधिया ने कहा, ‘हम कभी भी सीएम पद की रेस में नहीं थे, न ही आज मैं इसमें शामिल हूं. मेरी दादी, मेरे पिता, उनमें से कोई भी सीएम की रेस में नहीं रहा है. हम सिर्फ विकास की रेस में शामिल हैं. मैं 2018 में भी सीएम रेस में नहीं था और न आज हूं.’

कांग्रेस छोड़ बीजेपी का थामा दामन

मार्च 2020 में सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. इस वजह से राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई और बीजेपी की एक बार फिर से सत्ता में वापसी हुई. कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सिर्फ 15 महीने की सरकार चला पाई. तीन साल बाद अब सिंधिया एक बार फिर चुनाव प्रचार के लिए मैदान में हैं, मगर अब वह बीजेपी के लिए वोट मांगते हुए दिख रहे हैं. उनका प्रमुख फोकस ग्वालियर-चंबल इलाका है, जहां एक वक्त उनके परिवार का राज हुआ करता था. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »