MP Election 2023: कयास हुए खत्म! ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, गुना और विदिशा से बीजेपी ने इनको दिया टिकट

Jyotiraditya Scindia will not contest MP Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 पर राज्य समेत पूरे देश की नजरें टिकी हैं. दोनों प्रमुख पार्टियां अपने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार कर जनता को साधने की कोशिश कर रही हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी चुनाव में उतारने वाली. हालांकि अब इन कयासों पर विराम लग गया है और यह साफ हो गया है कि सिंधिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.

दरअसल, बीजेपी ने गुना विधानसभा से पन्ना लाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को उम्मीदवार बनाया है. इसी के साथ ये अटकलें खत्म हो गई हैं कि बीजेपी यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट देने वाली है.

BJP उम्मीदवार सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम क्यों नहीं?
बीजेपी द्वारा सभी सीटों के लिए उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद ये बताया जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश चुनाव में टिकट न दिए जाने का बड़ा कारण है. ये बात सामने आई थी कि पार्टी ने उनके नाम पर विचार मंथन किया था, लेकिन एन मौके पर नाम हटा दिया गया. सूत्रों की मानें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों नेताओं को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. उन समर्थकों को मनाना, सिंधिया के चुनाव लड़ने से ज्यादा जरूरी था. वहीं, बिना सीएम फेस प्रोजेक्ट किए सिंधिया को टिकट दिया जाना संभव नहीं लग रहा था. अगर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा जाता तो ये चर्चा होती कि वही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं. इससे विधायकों के बीच भी कई सवाल उठ सकते थे. इसलिए बीजेपी ने काफी विचार विमर्श के बाद सिंधिया को टिकट न देने का फैसला लिया था.ॉ

वहीं, कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद यह कहते दिखे थे कि वह विधानसभा चुनाव लड़ना ही नहीं चाहते. हालांकि, बाद में उन्होंने खुद ही कहा कि चुनाव लड़ने से मना नहीं कर रहे हैं. वहीं, यह खबर भी सामने आई थी कि सिंधिया अपने सभी समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते हैं. अगर उन्हें ही टिकट मिल गया तो उनके कोटे में से एक सीट कम हो जाती. शायद एक कारण ये भी हो सकता था. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »