MP Election 2023: टिकट बंटवारे में सिंधिया समर्थकों का क्या है हाल? जानें BJP में कद बढ़ा या फिर कांग्रेस छोड़ने का है मलाल

MP Elections 2023:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पांच नेताओं का टिकट बीजेपी ने काट दिया है. इसमें सिंधिया के कट्टर समर्थक और शिवराज सरकार में मंत्री ओपीएस भदौरिया का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है. हालांकि, सिंधिया ओवरऑल बड़ी संख्या में अपने समर्थक जीते और हारे नेताओं को टिकट दिलाने में कामयाब हुए हैं.

यहां बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी तक घोषित 228 उम्मीदवारों में दो दर्जन से अधिक सिंधिया समर्थकों को टिकट दिया गया है, लेकिन दिमनी से गिरिराज दंडोतिया (उप चुनाव में हार) मेहगांव से ओपीएस भदौरिया (उप चुनाव में जीत) दतिया से रक्षा सिरोनिया (उप चुनाव में जीत) करेरा से जसवंत जाटव (उप चुनाव में हार) और ग्वालियर से मुन्नालाल गोयल (उप चुनाव में हार) को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया टिकट दिलवाने में कामयाब नहीं हो पाए.

पार्टी ने सिंधिया के कट्टर समर्थक मुन्नालाल गोयल का टिकट काट कर माया सिंह को उम्मीदवार बनाया है. कहा जा रहा है कि पार्टी के इस फैसले पर सिंधिया की मौन सहमति है. इसी तरह सर्वे में बेहद खराब रिपोर्ट के कारण शिवराज सरकार में मंत्री ओपीएस भदौरिया का टिकट कट गया है. मुन्नालाल गोयल बीज विकास निगम के अध्यक्ष हैं और उन्होंने टिकट न मिलने पर निराशा जाहिर की है. सिंधिया समर्थक प्रद्युमन सिंह तोमर को पार्टी ने ग्वालियर से टिकट दिया है, जबकि रघुराज सिंह कंसाना को मुरैना, कमलेश जाटव को अंबार, जजपाल सिंह जज्जी को अशोकनगर से मैदान में उतारा है. उपचुनाव हार चुकी इमरती देवी को डबरा से फिर मौका मिला है. इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री रहे प्रभु राम चौधरी को सांची से, इंदौर जिले के सांवेर से तुलसीराम सिलावट और पोहरी से सुरेश धाकड़ को टिकट दिया गया है.

सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया को बमोरी, गोविंद सिंह राजपूत को सुरखी, हरदीप सिंह डंग को सुवासरा से टिकट मिला है. इसी तरह विजेंद्र यादव को मुंगावली से प्रत्याशी बनाया गया है. भाजपा ने भितरवार से सिंधिया समर्थक मोहन सिंह राठौड़ को टिकट दिया है, जबकि बदनावर से राजवर्धन सिंह को भी टिकट मिल चुका है. सुमावली से एदल सिंह कंसाना को टिकट मिला है, जबकि मनोज चौधरी को देवास जिले से मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस से बगावत करने वाले बिसाहू लाल सिंह को अनूपपुर से टिकट दिया गया है.

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने की पटकथा साल 2020 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों ने लिखी थी. उन्होंने पाला बदलकर सवा साल पुरानी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिरा दिया और बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर नई सरकार में हिस्सेदारी कर ली. इनमें विधायक प्रद्युमन सिंह तोमर, रघुराज सिंह कंसाना, कमलेश जाटव, जजपाल सिंह जज्जी, इमरती देवी, प्रभु राम चौधरी, तुलसी सिलावट, सुरेश धाकड़, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदोरिया, रणवीर सिंह जाटव, गिरिराज दंडोतिया, जसवंत सिंह जाटव, गोविंद सिंह राजपूत, हरदीप सिंह डंक, मुन्ना लाल गोयल, बृजेंद्र यादव, मोहन सिंह राठौड़, बिसाहू लाल सिंह, एदल कंसाना और मनोज चौधरी शामिल थे.

भविष्य का सितारा सिंधिया, टिकट बंटवाले में मिला स्पेशल ट्रीटमेंट

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली कहते हैं कि भले ही पांच सिंधिया समर्थकों की टिकट कट गया है, लेकिन बीजेपी की सूची देखने के बाद यह साफ है कि उनका महत्व काफी बढ़ा है. न केवल ग्वालियर-चंबल बल्कि प्रदेश के और भी कई इलाकों में सिंधिया समर्थकों को बीजेपी की ओर से टिकट मिला है. यह पहली बार देखने को आया है कि बीजेपी की राजनीति में कोटा सिस्टम की शुरुआत भी हो गई है, जो अभी तक केवल कांग्रेस में हुआ करता था. बीजेपी में सिंधिया समर्थकों को स्पेशल ट्रीटमेंट मिला है. देव श्रीमाली कहते हैं कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की राजनीति के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया भविष्य का सितारा भी हो सकते हैं. जिस तरह से प्रधानमंत्री narendr मोदी उनके निजी आमंत्रण पर ग्वालियर आए और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि की तारीफ की वह गौर करने लायक है. हाईन्यूज़ !

 

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »