Trending: 58 सेकेंड के में करोड़ों रुपये की BMW कार से 14 लाख रुपये उड़ा लिए चोर ने, तरीका देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Theft in BMW Car:HN/ बेंगलुरु में रोड पर खड़ी एक बीएमडब्ल्यू कार से चोरी का सनसनीखेज एक मामला सामने आया है. 14 लाख रुपये की चोरी की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसके बाद इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है. जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में रोड किनारे एक कार खड़ी नजर आ रही है. अचानक वहां बाइक पर सवार दो युवक आते हैं. एक युवक बाइक से उतरता है और कार के चक्कर लगाता है. इसके बाद वह ड्राइवर की तरफ वाली खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसता है और कार के अंदर रखे बैग को लेकर बाहर निकलता है.

चोरी के वक्त कुछ दूरी पर खड़े थे काफी लोग

इस सीसीटीवी फुटेज में आप देखेंगे कि कार के अंदर से वह एक बैग लेकर बाहर निकलता है. इसके बाद इधर-उधर देखकर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो जाता है. जिस वक्त यह वारदात हुई, उस दौरान कार से कुछ मीटर की दूर पर ही काफी लोग भी खड़े थे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती है.

खास उपकरण से तोड़ता है कार का शीशा

पुलिस ने बताया कि जिस कार में यह चोरी हुई है उसका मॉल BMW X5 है. इकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है. फुटेज में दोनों लड़के पहचान से बचने के लिए चेहरे पर मास्क पहने नजर आ रहे हैं. चोर ने शीशा तोड़ने के लिए एक खास उपकरण का इस्तेमाल किया है. वह शीशा तोड़ने के बाद खिड़की के सहारे ही कार के अंदर घुसता है. इस दौरान उसका दूसरा साथी जो बाइक पर बैठा था, इधर-उधर लोगों पर नजर बनाए रहता है, ताकि किसी के आने पर वह फौरन उसे इसकी सूचना दे सके और समय रहते दोनों वहां से भाग सकें. हाईन्यूज़ !

 

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »