Google Drive करते हैं यूज आप तो हो जाइए सावधान! नए साल से बदल जाएगा ये रूल

Google Drive:HN/ अगर आप डेटा सुरक्षित रखने के लिए गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस खबर को ध्यान से पढ़ना चाहिए, क्योंकि 2 जनवरी 2024 से गूगल ड्राइव से जुड़े अहम नियम बदलने जा रहे हैं और इसका अनाउंसमेंट गूगल की ओर से कर दिया गया है.
दरअसल गूगल ने घोषणा की है कि 2 जनवरी 2024 से फाइल डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी कुकीज की आवश्यकता खत्म हो जाएगी. इस नियम के लागू होने से उन यूजर्स को खासी राहत मिलेगी जो गोपनीयता के बारे में चिंतित रहते हैं. आपको बता दें अभी तक गूगल ड्राइव पर डेटा सेव करने के लिए थर्ड पार्टी कुकीज का की आवश्यकता थी, जो ब्राउज़िंग गतिविधि को ट्रैक करने के लिए यूज की जाती थी.

थर्ड पार्टी कुकीज को करेगा डिसेबल

अगर आपके पास स्पेसिफिक वर्कफ्लो है, जो ड्राइव के डाउनलोड यूआरएल पर निर्भर है या किसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं जो ड्राइव के डाउनलोड यूआरएल पर निर्भर है, तो आपको 2 जनवरी तक ड्राइव और डॉक्स पब्लिशिंग फ्लो पर स्विच करना होगा. यह बदलाव तब आया है जब प्राइवेसी बढ़ाने के लिए मोजिला और एप्पल की इसी तरह की कार्रवाई के बाद, गूगल अपने क्रोम ब्राउजर में डिफॉल्ट रूप से थर्ड-पार्टी कुकीज को डिसेबल करने की तैयारी कर रहा है.

गूगल ने कहा, ‘थर्ड-पार्टी कुकीज की आवश्यकता के बिना डाउनलोड सर्विस ड्राइव यूजर्स के लिए यूजेबिलिटी, सुरक्षा और गोपनीयता में सुधार करने के लिए काम करेगी.’ कंपनी ने कहा, ‘वर्कस्पेस फाइलों (गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स और फॉर्म फाइल टाइप) के लिए फाइल के गूगलडॉक्स पब्लिकशिंग यूआरएल का इस्तेमाल करें.’ यह परिवर्तन सभी गूगल वर्कस्पेस, कस्टमर्स और पर्सनल गूगल अकाउंट्स वाले यूजर को प्रभावित करता है.

जून में हुई थी ये घोषणा

जून में, कंपनी ने विंडोज 8, विंडोज 8.1, विंडोज सर्वर 2012 और विंडोज के सभी 32-बिट वर्जन पर ‘ड्राइव फॉर डेस्कटॉप’ के लिए सपोर्ट समाप्त करने की घोषणा की. कंपनी ने आगे कहा कि विंडोज के 32-बिट वर्जन के यूजर्स अभी भी ब्राउजर के माध्यम से गूगल ड्राइव तक पहुंच सकते हैं.

पेश हुआ सर्च चिप्स

इस बीच, कंपनी ने ड्राइव के लिए एक ‘सर्च चिप्स’ फीचर पेश किया, जो यूजर्स को वेब ऐप में कहीं भी फाइल टाइप, मालिक और लास्ट मोडिफाई डेट जैसे मानदंडों के आधार पर फिल्टर करने की अनुमति देता है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »